Breaking News
Home / breaking / विदेशी दुल्हन-देसी दूल्हे के लिए रात में खुली कोर्ट, लॉकडाउन में हुई शादी

विदेशी दुल्हन-देसी दूल्हे के लिए रात में खुली कोर्ट, लॉकडाउन में हुई शादी

 

रोहतक। लॉकडाउन में यहां एक अनोखी शादी हुई। मैक्सिको की लड़की और हरियाणा के लड़के ने कोर्ट मैरिज की। इसके लिए रात 8 बजे कोर्ट खुला और शादी हुई।
मीडिया की खबरों के मुताबिक रोहतक की सूर्य कॉलोनी के निरंजन कश्यप की तीन साल पहले मैक्सिकन लड़की से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। निरंजन और मैक्सिकन मूल की लड़की डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज की दोस्ती 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करते हुए हुई।

वह लड़की से मिलने मैक्सिको भी गया। नवंबर 2018 में लड़की डाना मैक्सिको से टूरिस्ट वीजा पर मां मिरियम क्रूज टोरेस के साथ रोहतक भी आईं थी।

उस समय निरंजन के जन्मदिन पर ही सगाई की रस्मों को पूरा कर लिया गया, लेकिन शादी में नागरिकता अड़चन बनी हुई थी। ऐसे में मंजूरी के लिए जिला मजिस्ट्रेट के यहां पर एप्लीकेशन लगाई गई।

जिला मजिस्ट्रेट ने इसके लिए पब्लिक नोटिस भी निकलवाया था। अब लॉकडाउन के चलते शादी की रस्में अटकी हुई थीं। जैसे ही जिला मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना मिली तो रात में 8 बजे अपना कोर्ट खुलवाया और शादी कराई।

दूल्हे ने बताया कि 24 अप्रैल को लड़की की मां को वापस जाना था लेकिन अब 5 मई की फ्लाइट की बुक करवाई है। दुल्हन डाना ने बताया कि 11 फरवरी को यहां पर मैं अपनी मां के साथ आई थी। सोचा था कि एक महीने में काम पूरा हो जाएगा, लेकिन लॉकडाउन के चलते सब अटका हुआ था। इसके चलते 24 अप्रैल को जो फ्लाइट बुक की गई थी, वह भी बदलकर 5 मई तक करवा दी है।

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …