Breaking News
Home / देश दुनिया / विशाल डडलानी ने मुनिश्री तरूण सागर से मिलकर मांगी माफी

विशाल डडलानी ने मुनिश्री तरूण सागर से मिलकर मांगी माफी

tarun-sagar-maharaj
चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के समर्थक व संगीतकार विशाल डडलानी ने बुधवार को चण्डीगढ़ में राष्ट्रवादी संत मुनिश्री तरूण सागर से मिलकर माफी मांगी। सेक्टर 27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सुबह तकरीबन पौने दस बजे विशाल पहुंचे। जहां पर विशाल ने मुनिश्री से मिलकर अपने विवादित ट्वीट पर माफी मांगी।

 

add kamal

जैन समाज के महासचिव कैलाश जैन के अनुसार संगीतकार विशाल ने मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने पूर्व के विवादित ट्वीट के लिए क्षमा याचना की।
गौरतलब है कि राष्ट्रवादी संत मुनिश्री तरूण सागर जी ने पिछले माह हुए हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को सम्बोधित किया था। इस सम्बोधन को लेकर आम आदमी पार्टी समर्थक संगीतकार विशाल डडलानी ने एक विवादित ट्वीट किया था। जिसमें मुनिश्री के दिगंबर स्वरूप को लेकर टिप्पणी थी। इस विवादित ट्वीट के बाद जैन समाज में खासा गुस्सा देखा गया। अम्बाला के पुनित नामक युवक ने विशाल डडवानी व एक अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कराया था। जो अभी न्यायालय में चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ विशाल के ट्वीट के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने खुद मोर्चा संभालते हुए तत्काल ट्वीट की निंदा की। यही नहीं दिल्ली सरकार के मंत्री सुरेन्द्र जैन को चण्डीगढ़ में भेजकर मुनिश्री से लिखित में माफी मांगी थी। हालांकि इस विवाद के बीच मुनिश्री ने बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने विशाल व अन्य लोगों को माफ कर दिया है। उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *