Breaking News
Home / breaking / व्हाइट क्रिसमस देखने की हसरत रही अधूरी, सैलानी बर्फबारी को तरसे

व्हाइट क्रिसमस देखने की हसरत रही अधूरी, सैलानी बर्फबारी को तरसे

शिमला। हिमाचल में एक बार फिर व्हाइट क्रिसमस का सपना अधूरा रह गया है। 21 साल से क्रिसमस के मौके पर प्रदेश में बर्फबारी नहीं हुई है। हालांकि दिसम्बर माह में बर्फबारी हुई है लेकिन 25 दिसम्बर को बर्फबारी के दीदार नहीं हुए हैं। मौसम विभाग ने क्रिसमस पर बर्फबारी का अनुमान लगाया था। इस दौरान प्रदेश में बादल तो छाए रहे, लेकिन बर्फबारी नहीं हुई।

यह भी देखें

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 21 साल बाद भी हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई हैं। हालांकि क्रिसमस से एक दिन पहले या बाद में बर्फबारी हुई है। क्रिसमस के बाद अब प्रदेश में न्यू ईयर पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं लेकिन न्यू ईयर पर बर्फबारी होगी या नहीं, यह मौसम के मिजाज पर ही निर्भर करेगा।

 यह भी देखें

 

3 माह से प्रदेश में ड्राई स्पैल बरकरार
प्रदेश में करीब 3 महीनों से चल रहा ड्राई स्पैल बरकरार है। अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह के बाद प्रदेश में बारिश बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसे में प्रदेश में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसानों-बागवानों को सूखे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश-बर्फ बारी न होने के कारण बगीचों में होने वाले कार्य रुके हुए हैं।

अधूरी रही सैलानियों की हसरत 
प्रदेश के पर्यटन स्थलों में व्हाइट क्रिसमस देखने की हसरत लिए भारी संख्या में सैलानी उमड़ पड़े हैं, लेकिन मौसम ने सैलानियों की इच्छाओं पर पानी फेर दिया है। शिमला, मनाली व कुल्लू के होटलों में ऑक्यूपैंसी फुल चल रही है। क्रिसमस के बाद अब सैलानी न्यू ईयर पर बर्फ बारी देखने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

यह भी देखें

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …