Breaking News
Home / breaking / शिवसेना नेत्री को अश्लील मैसेज भेजने वाला आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

शिवसेना नेत्री को अश्लील मैसेज भेजने वाला आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

add kamal

मुंबई। शिवसेना नेत्री व विधान परिषद सदस्या नीलम गोर्हे को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरटीआई कार्यकर्ता दीपक गुप्ता को मुंबई पुलिस ने जलगांव से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गुप्ता के विरोध में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

mobile05

इसके पहले गत वर्ष भी धुलिया पुलिस ने गुप्ता को धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरटीआई कार्यकर्ता दीपक गुप्ता के खिलाफ विलेपार्ले पुलिस थाने में सूचना तंत्रज्ञान कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

keva bio energy card-1

मामला दर्ज करने के बाद विलेपार्ले पुलिस थाने के उप निरीक्षक विकास पाटिल, संतोष शिंदे, उमेश अडकमोल के दस्ते ने जलगांव शहर पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरटीआई कार्यकर्ता दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गुप्ता को जलगांव पुलिस थाने में लाकर जब पूछताछ किया तो उसने कहा कि जिस नम्बर से मैसेज भेजा गया है, वह मेरा नहीं है। इसके बावजूद उसे मुंबई लाया गया है। अब मुंबई में उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …