Breaking News
Home / breaking / संयुक्त अरब अमीरात में अविवाहित जोड़ा गिरफ्तार

संयुक्त अरब अमीरात में अविवाहित जोड़ा गिरफ्तार

add kamal

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात में विवाह पूर्व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और यूक्रेन की उसकी मंगेतर को गिरफ्तार किया गया है।

love on bad

यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। बताया जा रहा है कि इरिना नाेहाई जब पेट में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गईं तो वह गर्भवती साबित हो गईं।

इसके बाद 29 वर्षीय एमनिल कल्वरवेल और 27 वर्षीया इरिना नोहाइ को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त अरब अमीरात में विवाह पूर्व और विवाहेतर यौन संबंध बनाना गैर कानूनी है।

keva bio energy card-2

दोनों संयुक्त अरब अमीरात में पांच साल से काम कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी नागरिक की मां ने उनकी रिहाई की गुहार लगाई है और कहा कि उनका कसूर केवल इतना है कि दोनों ने प्यार किया है।

 दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्रालय ने दोनों की मदद करने में असमर्थता जताई है, क्योंकि यह संयुक्त अरब अमीरात के घरेलू कानून का मामला है। लेकिन दोनों लोगों को कानूनी मदद लेने की सलाह दी है।

बताया जाता है कि दोनों लोगों को गत जनवरी महीने में ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मामले की जानकारी अब हुई है।

हालांकि दोनों के उपर औपचारिक रूप से अभी आरोप दायर नहीं किया गया है, लेकिन दोषी पाए जाने पर लंबी सजा हो सकती है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …