Breaking News
Home / breaking / सदी के अंत तक सबसे ज्यादा होगी मुस्लिम आबादी

सदी के अंत तक सबसे ज्यादा होगी मुस्लिम आबादी

add kamal

वाशिंगटन । विश्व में अगले 20 वर्षों तक ईसाई महिलाओं की तुलना में मुस्लिम महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करेंगी। हाल ही एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है।

मुस्लिम
रिसर्च कंपनी प्यू रिसर्च सेंटर का मानना है कि इस्लाम पहले से विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है और सदी के अंत तक इसे मानने वालों की संख्या सर्वाधिक हो सकती है।

ईसाई
रिसर्च के अनुसार अब तक जनसंख्या के अनुसार , ईसाई महिलाएं ही सबसे ज्यादा बच्चे पैदा कर रही थीं लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। अगले दो दशक में इस मामले में मुस्लिम सबसे आगे हो सकते हैं।

विश्व में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने में ईसाई महिलाओं का 33 फीसदी योगदान रहा है, लेकिन धीरे-धीरे मुस्लिम महिलाओं ने यह स्थान ले लिया।

सबसे ज्यादा ईसाई

शोधकर्ताओं का कहना है कि 2015 तक ईसाई धर्म विश्व में सबसे बड़ा धर्म था, जिसमें विश्व के 73.3 बिलियन लोगों में से ईसाई जनसंख्या का हिस्सा लगभग एक तिहाई (31 फीसद) था। अब यूरोप में इसकी संख्या घट रही है। आने वाले वर्षों में भी यह दर जारी रहने की संभावना है, क्योंकि ईसाई जनसंख्या का बड़ा हिस्सा उम्रदराज है। जबकि मुस्लिम आबादी बढ़ रही है।

 

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …