Breaking News
Home / breaking / समुद्र में बढ़ी चीनी युद्धपोतों की गतिविधियां, तनाव दिन-ब-दिन बढ़ रहा

समुद्र में बढ़ी चीनी युद्धपोतों की गतिविधियां, तनाव दिन-ब-दिन बढ़ रहा


नई दिल्ली। सिक्किम बॉर्डर पर पहले दो भारतीय बंकर नष्ट करने और फिर भारतीय जवानों के साथ हाथापाई की से घटना पैदा हुआ भारत-चीन तनाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

 

दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दे रखी है। इसी बीच हिंद महासागर में चीन के युद्धपोतों की गतिविधियां बढऩे से युद्ध की आशंका और गहरा गई है। हालांकि चीन के ये युद्धपोत भारत की समुद्री सीमा के आसपास नहीं देखे गए हैं।

चीनी नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर में घूम रहे हैं। पिछले कुछ समय से इनकी उपस्थिति काफी बढ़ गई है। राहत की बात यह है कि ये युद्धपोत हिंद महासागर में भारतीय समुद्री सीमा के आसपास नहीं हैं।

मालूम हो कि हिंद महासागर ‘ओपन’ समंदर हैं, जिसमें किसी भी देश के जहाज पैट्रोलिंग कर सकते हैं। साथ ही 2008 के बाद से बने अंतर्राष्ट्रीय एंटी-पायरेसी पैट्रोलिंग गठजोड़ के बाद से तो चीनी युद्धपोत हमेशा से अरब सागर और फारस की खाड़ी के आसपास गश्त लगाते रहते हैं।

 

अपने मर्चेंट शिप्स की सुरक्षा के मद्देनजर बाकी बड़े देश जैसे अमेरिका इत्य़ादि के भी युद्धपोत समुद्री डकैतों के खिलाफ यहां गश्त करते रहते हैं। फिलहाल भारत हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

 

अब चीनी मीडिया ने दी भारत को धमकी, कहा-चीन भी 1962 वाला नहीं रहा

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …