Breaking News
Home / breaking / बर्थ डे पार्टी में कॉलेज गर्ल के साथ चार क्लासमेट ने किया गैंगरेप

बर्थ डे पार्टी में कॉलेज गर्ल के साथ चार क्लासमेट ने किया गैंगरेप


खम्मम। हैदराबाद के खम्मम शहर में स्कूल-कॉलेज के दोस्तों ने बर्थ डे पार्टी में एक लड़की के साथ विश्वासघात कर दिया। उन्होंने ना सिर्फ उसके साथ गैंगरेप किया बल्कि इसका वीडियो भी बना लिया। अब कानून ने उन पर शिकंजा कसा है।
एक निजी कॉलेज की एक छात्रा ने खम्मम थ्री टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के अनुसार 17 वर्षीय लड़की अपने एक दोस्त के घर पर गई थी।

 

वहां उसका बर्थ डे सेलिब्रेट किया जा रहा था। बर्थ डे पार्टी में उसके चार क्लासमेट ने उसके साथ गैंगरेप कर दिया। साथ ही इस घिनौने कृत्य का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने छात्रा को धमकी दी कि वह इसकी जानकारी किसी को भी नहीं दे। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

कार की पिछली सीट पर कर रहे थे सेक्स, झील में जा डूबे

मॉडल ने रोते हुए बताया, कैसे हुआ था गैंगरेप

 

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …