Breaking News
Home / breaking / सावधान, पैर छूकर बदमाश इस तरह बना सकते हैं आपको भी शिकार

सावधान, पैर छूकर बदमाश इस तरह बना सकते हैं आपको भी शिकार

नई दिल्ली। ठगी करने के नित नए तरीके अपनाकर बदमाश रोज वारदात अंजाम दे रहे हैं। इस बार ठग ने कापसहेड़ा इलाके में मंदिर जा रही एक महिला को पैर छूकर ठग लिया। बातचीत के दौरान पहले महिला का भरोसा जीता और उसके बाद बहाने से उनके हाथों में पहने सोने के कंगन ले उड़ा। पीडि़ता के शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीडि़ता बनिता देवी (55) परिवार के साथ कापसहेड़ा गली नंबर-18 में रहती हैं। दीपावली के दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह मंदिर जा रही थीं। जैसे ही वह गुड़गांव दिल्ली रोड पर पहुंचीं, तभी एक स्कूटर सवार आया और महिला को नमस्कार करते हुए उनके पैर छुआ।

उसके बाद उसने महिला से कहा कि वह उनके बेटे का दोस्त है। उनके बेटे ने उनके लिए सोने का कंगन बनवाया है। महिला भी उसकी बातों में आ गई। इस दौरान उसने महिला को स्कूटर पर बिठाकर चल दिया।

कुछ दूर जाकर ठग ने बनिता को स्कूटर से उतार दिया और महिला से पुराने कंगन लेकर नए कंगन लाने को बोला। महिला ने अपने दोनों कंगन दे दिए। कंगन लेने के बाद आरोपी स्कूटर स्टार्ट कर फरार हो गया। अब महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …