Breaking News
Home / breaking / जामा मस्जिद का गुंबद गिरा, एक दर्जन लोग दबे, मासूम की मौत

जामा मस्जिद का गुंबद गिरा, एक दर्जन लोग दबे, मासूम की मौत

बुलंदशहर। यहां प्रसिद्ध जामा मस्जिद का गुंबद अचानक ढह गया। इसके मलबे में दबने से 3 बच्चे और एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों को रेफर कर दिया। बड़े अस्पताल ले जाते समय 10 साल के एक बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कोर्ट इलाके की जामा मस्जिद की मीनार और गुंबद गत दिवस अचानक से गिर गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालियों का पानी मस्जिद की दीवार में भरा रहता था। जिसके चलते दीवार कमजोर होकर गिर गई। दीवार गिरने से 3 बच्चे और एक दर्जन लोग उसमें दब कर गंभीर घायल हो गए। लोगों में इस बात को लेकर रोष था कि हादसे के कई घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

मस्जिद के मौलवी जैनुल आबेदीन ने बताया कि  घटना के बाद भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके चलते बचाव अभियान में कुछ समय लग गया।

उन्होंने बताया कि गुंबद गिर जाने की वजह से मस्जिद के पास एक गली में खेल रहे बच्चे चपेट में आ गए। उन्हें निकालकर जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है। इस दौरान दिल्ली ले जाते समय एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …