Breaking News
Home / breaking / सुषमा स्वराज ने अकबर पर लगे यौन शोषण आरोपोंं पर चुप्पी साधी

सुषमा स्वराज ने अकबर पर लगे यौन शोषण आरोपोंं पर चुप्पी साधी

नई दिल्ली । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने मातहत राज्य मंत्री एम जे अकबर पर उनके पत्रकारीय जीवन के दौरान दो महिला पत्रकारों के यौन शोषण किये जाने के आरोपों पर आज चुप्पी साध ली।

विदेश मंत्रालय में ‘इंडिया फॉर ह्यूमेनिटी’ पहल का शुभांरभ किये जाने के मौके पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संवाददाताओं ने जब सोशल मीडिया में चल रहे ‘मी टू’ अभियान में विदेश राज्य मंत्री श्री अकबर पर आरोपों के बारे में पूछा तो श्रीमती स्वराज बिना कुछ कहे चलीं गयीं।

बाद में सूत्रों ने बताया कि यह मामला श्री अकबर के मंत्री के रूप में व्यवहार से जुड़ा नहीं है और ना ही इसका मंत्रालय से कोई लेना देना है। चूंकि यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत है इसलिए सबको लगता है कि इस बारे में श्री अकबर ही कुछ बोल सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि श्री अकबर का बयान आने के बाद ही विदेश मंत्री कुछ बोल सकतीं हैं।

अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में एक महिला पत्रकार ने आपबीती बताई थी, जिसके मुताबिक उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में उसे जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था। हार्वे विन्सिटन्स ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा कि श्री अकबर ने होटल के कमरे में उनका इंटरव्यू लिया और उन्हें शराब पीने की पेशकश की। उन्होंने बिस्तर पर उनके पास बैठने को कहा। पोस्ट में कहा गया कि श्री अकबर अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं। अकबर ने हिन्दी गाने भी गाये थे। अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …