Breaking News
Home / breaking / सेक्स रैकेट में शामिल आठ महिलाअों को भारत छोड़ने का नोटिस 

सेक्स रैकेट में शामिल आठ महिलाअों को भारत छोड़ने का नोटिस 

Demo pic

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल थाईलैंड की आठ महिलाअों को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया जिसके कारण गुरुवार को उन्होंने राज्य छोड़ दिया।

भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त के सूत्रों ने बताया कि इन महिलाअों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह नोटिस दिया गया है।

इनमें से कुछ महिलाएं पर्यटक वीजा पर भारत में रह रही थी, वहीं कुछ व्यापार वीजा पर भी भारत आयी थी। इन महिलाओं को गुरुवार शाम तक देश छोड़ने का नोटिस दिया गया था।

गौरतलब है कि गत 20 मई को भुवनेश्वर के बापूजी नगर में एक स्पा पर छापे के दौरान पुलिस ने इन महिलाओं काे हिरासत में लिया था।

इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी भुवनेश्वर के एक स्पा से तीन थाई महिलाओं को सैक्स रैकेट चलाने के मामले में हिरासत में लिया जा चुका है।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …