Breaking News
Home / breaking / हत्या के बाद बेटियों संग शतरंज खेल रहा था आरोपी

हत्या के बाद बेटियों संग शतरंज खेल रहा था आरोपी

02-39-57-images

कुशीनगर। जिले के कसया में 10 जनवरी को हुई सिनेमाहाल मालकिन बबीता तुलस्यान का हत्यारोपी पति हत्या के बाद बेटियों संग बैठकर शतरंज खेल रहा था।

यही नही हत्यारोपी ने कांड में कबाड़ियों को फंसाने की कोशिश की। पर कोई चाल कामयाब नही हुई और एक सप्ताह बाद पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर सच उगलवा लिया। आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड पर पड़ें कई रहस्य उजागर हुए। पवन ने बेटियों के बयान के विपरीत जाकर खुद को तीन घंटे से बाजार में होना बताया था। यही से पुलिस का शक पवन पर पुख्ता हो गया था।

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

पुलिस को दिए बयान में पवन ने बताया है कि 15-20 दिनों से पत्नी की हत्या का प्लान बना रहा था। पत्नी का घरेलू व व्यावसायिक कार्यो में दखल देना, मायके की ओर झुकाव और मायके के लोगों को धन देना उसके बर्दाश्त से बाहर हो गया था।

कबाड़ियों को फंसाने की पीछे के कारण पर पर्दा उठाते हुए पवन ने बताया कि सिनेमाहाल बंद होने के कारण पुराने सामानों की खरीददारी के लिए कबाड़ी आने लगे थे। बबीता ही उनसे मोलभाव कर करती थी।

add kamal

पवन के दिमाग में आइडिया आया था कि सिनेमाहाल के अंदर पत्नी की हत्या कर घटनास्थल को ऐसा बना दे ताकि पुलिस का शक कबाड़ वालों पर जाए। पवन ने इसके लिए सिनेमाहाल के पीछे पड़े कूड़े के ढ़ेर से मफलर, जैकेट, टोपी आदि लाकर घटनास्थल खून से सानकर रख दिया था। पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने बताया कि पुलिस की सभी तथ्यों की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।

सम्बन्धित खबर पढ़ें

सिनेमा हॉल मालकिन की हत्या का रहस्य बरकरार

 

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …