Breaking News
Home / breaking / 12 साल से कोमा में पड़ी महिला ने बच्चे को जन्म दिया, रेप की आशंका

12 साल से कोमा में पड़ी महिला ने बच्चे को जन्म दिया, रेप की आशंका

वाशिंगटन। अमरीका के एरिजोना राज्य की राजधानी फीनिक्स के एक अस्पताल में पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से कोमा में चल रही एक महिला मरीज ने 29 दिसंबर को एक बच्चे को जन्म दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महिला के माता पिता की 14 साल पहले डूबने से मौत हो गई थी और उस हादसे के बाद यह कोमा में चली गई थी और एक नर्सिंग होम में भर्ती थी।

इस महिला ने 29 दिसंबर 2018 को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है लेकिन पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि आखिर किसी को भी समय रहते महिला के गर्भवती होने का पता नहीं चल सका। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने महिला के यौन शोषण की जांच शुरू कर दी है।

इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर वह महिला कैसे गर्भवती हो गई और इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अस्पताल के किसी कर्मचारी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया होगा। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल महिला की पहचान को गुप्त रखा है और सभी पुरूष स्टाफ के रक्त नमूने लेकर बच्चे के डीएनए से मिलान किया जा रहा है।

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का पता चलते ही अस्पताल प्रशासन ने अब अन्य महिला मरीजों के कमरे में अकेले पुरूष चिकित्सक अथवा किसी स्वास्थ्य कर्मी के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है और अब उनके साथ एक महिला सहकर्मी होगी।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …