Breaking News
Home / breaking / 20 घंटे बाद वैष्णो देवी की यात्रा फिर बहाल, यात्रियों ने ली राहत की सांस

20 घंटे बाद वैष्णो देवी की यात्रा फिर बहाल, यात्रियों ने ली राहत की सांस

 

जम्मू।  त्रिकुटा की पहाडिय़ों में आग बुझाने के बाद वैष्णो देवी यात्रा वीरवार को फिर से बहाल कर दी गई है। त्रिकुटा की पहाडिय़ों में आग लगने के बाद यात्रा को बुधवार को रोक दिया गया था। यात्रा स्थगित करने के साथ ही कटरा स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर पंजीकरण को बंद कर दिया गया था। इससे आधार शिविर कटरा में तीस हजार यात्री फंस गये थे।

आग भवन के मुख्य मार्ग हिमकोटी तक पहुंचने के कारण बुधवार को दोनों मार्गों पर यात्रा को रोकना पड़ा था। वीरवार को यात्रा बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 

माता वैष्णो देवी बोर्ड, वन एवं पुलिस विभाग के कर्मियों तथा पैरामिलिट्री के जवानों के सहयोग तथा दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। भारतीय वायुसेना और सेना के दो हेलीकाप्टरों ने भी इस काम में सहायता पहुंचायी।

गौरतलब है कि वैष्णो देवी की यात्रा दिन और रात चलती है। यात्रा का कुछ मिनट बंद होना भी कटरा में यात्रियों की भीड़ को जमा कर देता है।

ऐसे में पूरे बीस घंटे तक यात्रा रूकने से यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी। इसके अलावा माता के दर्शन कर चुके करीब साढ़े सात हजार श्रद्धालु भवन में ही फंसे रह गये। बहरहाल अब यात्रा सुचारू रूप से जारी है।

 

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …