Breaking News
Home / breaking / भूस्खलन के बाद अमरनाथ यात्रा रोकी, हजारों तीर्थयात्री बीच में ही फंसे

भूस्खलन के बाद अमरनाथ यात्रा रोकी, हजारों तीर्थयात्री बीच में ही फंसे

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात हुए भूस्खलन के बाद अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। किसी भी यात्री को कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। तेज बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रास्ते को सुगम बनाने के प्रयास जारी है।

शुक्रवार को भगवती नगर यात्री निवास से घाटी की ओर किसी तीर्थयात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई। स्थिति की समीक्षा की जाएगी। 40 दिवसीय लंबी अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हुई थी।

 

यह भी पढ़ें

अजब-गजब : फ्रिज में प्रकटे अमरनाथ बर्फानी

 

अमरनाथ यात्रा 29 जून से होगी शुरू, अब तक 1.70 लाख से ज्यादा का रजिस्ट्रेशन

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …