Breaking News
Home / breaking / आज रात बनिए ऐतिहासिक पल के गवाह, एक ‘घण्टी’ बदल देगी हमारी जिंदगी

आज रात बनिए ऐतिहासिक पल के गवाह, एक ‘घण्टी’ बदल देगी हमारी जिंदगी

 

नई दिल्ली। भारत वासियों के लिए आज रात 12 बजे बहुत कुछ बदलने वाला है। देशभर में हो रहे विरोध के बीच शुक्रवार आधी रात संसद के सेंट्रल हाल में वस्तु एवं सेवा कर कानून लागू किया जाएगा।


इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन, स्वर कोकिला लता मंगेशकर, रतन टाटा समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी घण्टी बजाकर GST लागू होने की घोषणा करेंगे।
इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। संसद में नया कार्पेट और साउंड सिस्टम लगाया गया है। शानदार सजावट की गई है। देशवासी टीवी पर इस आयोजन के गवाह बन सकते हैं।

जश्ने आजादी की याद दिलाएगा

यह आयोजन 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि की याद दिलाएगा जब देश को आजादी की घोषणा की गई थी। GST लागू करने को यादगार बनाने के लिए ही पीएम नरेंद्र मोदी ने यह मौका चुना है।

इधर विरोध

देश के कई शहरों में शुक्रवार को बाजार बंद हैं। व्यापारी कई वस्तुओं को GST के दायरे में लाने का विरोध कर रहे हैं। जबकि वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि सरकार जीएसटी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बीते 70 वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण कर सुधार है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …