Breaking News
Home / breaking / 264 करोड़ की लागत से बना पुल ढहा, पिछले महीने हुआ था उद्घाटन

264 करोड़ की लागत से बना पुल ढहा, पिछले महीने हुआ था उद्घाटन

बिहार। पिछले माह 264 करोड़ रुपए की लागत से बना सत्तरघाट महासेतु नामक पुल आज अचानक ढह गया।
गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ ही तिरहुत के कई जिलों को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन पिछले माह आज ही के दिन मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।

आज पानी के ज्यादा दबाव के कारण पुल का एक हिस्‍सा ढह गया। जिससे लोगों के आने-जाने का जरिया समाप्त हो गया।
पुल गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों को जोड़ता था। 16 जून को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पुल का उद्घाटन किया था। इसका निर्माण बिहार पुल निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। साल 2012 में इस पुल का निर्माण शुरू किया गया था।
राज्‍य पहले से ही बाढ़ और कोरोनावायरस जैसी दोहरी मुसीबत से जूझ रहा है। इससे सुशासन का दावा करने वाली सरकार के दावों की पोल खुल गई है। तेजस्वी यादव ने नीतीश पर भ्र्ष्टाचार को लेकर निशाना साधा है।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …