Breaking News
Home / breaking / जैन मुनि का अपहरण, दिल्ली पुलिस ने पंजाब से छुड़वाया

जैन मुनि का अपहरण, दिल्ली पुलिस ने पंजाब से छुड़वाया

 

नई दिल्ली। दिल्ली में किडनैप हुए जैन मुनि राजिंदर विजय महाराज को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से छुड़वा लिया है। लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
जैन मुनि राजिंदर विजय महाराज गुजरात के रहने वाले हैं और अक्सर दिल्ली आते रहते हैं। शुक्रवार जब वे दिल्ली आए हुए थे, तब उनका अपहरण कर लिया गया। इस बात की खबर लगते ही जैन समाज में हड़कंप मच गया। रात में ही इस बात की सूचना रूप नगर थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।


पुलिस को महाराज की लोकेशन लुधियाना में मिली। फौरन दिल्ली पुलिस टीम बनाकर लुधियाना पहुंची। जहां पुलिस ने स्थानीय पुलिस के मिलकर छापेमारी शुरू की। शनिवार रात करीब 8 बजे उन्हें छुड़वा लिया गया।
खास बात यह है कि अपहर्ताओं ने कोई फिरौती की मांग नहीं की थी।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …