Breaking News
Home / अजमेर / आनासागर झील में मिला युवक का शव

आनासागर झील में मिला युवक का शव

dead body
अजमेर। आनासागर झील में आज सुबह एक युवक का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पास मिली आईडी के अनुसार मृतक नसीराबाद का रॉकी था, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस नियंत्राण कक्ष से  सुबह सूचना मिली थी कि आनासागर झील में छतरी के निकट अज्ञात युवक का शव तैर रहा है। उक्त सूचना के मिलते ही थाने के एएसआई उगमाराम को मौके पर भेजा गया। उगमाराम ने बताया कि नाविकों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया और उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से पेन कार्ड व एक कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम रॉकी पुत्रा लालचन्द लिखा है। मृतक लगभग 25 साल का प्रतीत हो रहा है। उगमाराम ने बताया कि नसीराबाद पुलिस से मृतक युवक की जानकारी ली जा रही है।

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *