Breaking News
Home / breaking / जयपुर में बालिका सुधारगृह की 6 लड़कियां दीवार फांदकर फरार

जयपुर में बालिका सुधारगृह की 6 लड़कियां दीवार फांदकर फरार

जयपुर । राजधानी के बजाज नगर थाना क्षेत्र में स्थित बालिका सुधारगृह से आज छह बालिकाएं दीवार फांद कर फरार हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही बालिका सुधारगृह की वार्डन ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। बजाज नगर थानाधिकारी ने बताया कि सुधारगृह से फरार हुई लड़कियों में से तीन को आज सुबह ही जगतपुरा रेलवे स्टेशन से पकड़ कर पुन: सुधारगृह को सौंप दिया है जबकि शेष तीन की तलाश की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि बालिकाओं के सुधारगृह से फरार होने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। सभी की उम्र 15 से 18 वर्ष की बतायी जाती है और सभी जयपुर शहर के बाहर की रहने वाली है।

 

 

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …