Breaking News
Home / अजमेर / देशभर में धूमधाम से मनाई नामदेव जयंती

देशभर में धूमधाम से मनाई नामदेव जयंती

mumbai9

mumbai10

Ÿæè Üÿ×è·¤æ´Ì æ»ßæÙ ×´çÎÚU, Ùæ×Îðß ÀUèÂæ (»ãUÜæðÌ) â×æÁ âðßæ âç×çÌ ·ð¤ ÙßèÙ ¥æÁèßÙ âÎSØæð´ ·¤æ ¥çÖÙ´ÎÙ ·¤ÚUÌð ·¤æØü·ý¤× ¥ŠØÿæ ÚU×ðàæ ¿´Î ŠæÙæðçÂØæÐ

mumbai8

mumbai6

mumbai5

mumbai4

mumbai3

mumbai7

mumbai1

mumbai

मुंबई में नामदेव जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा और पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह के दृश्य।

 

अजमेर। संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 745 वीं जयंती देवउठनी एकादशी को लेकर देशभर के नामदेव समाजबंधुओं में गजब का उत्साह रहा। महाराष्ट्र से लेकर पंजाब, राजस्थान से लेकर चेन्नई, गुजरात सहित विभिन्न प्रांतों में नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। कई जगह वृहद पैमाने पर जयंती समारोह हुए।

channaichannai1

चेन्नई में आयोजित नामदेव जयंती समारोह के नजारे।
जयंती समारोह का आगाज शनिवार को ही हो गया। जयंती की पूर्व संध्या पर कई जगह भजन-कीर्तन व जागरण के आयोजन हुए। बगड़ी नगर में झूंठा रायपुर स्थित सांवला जी मंदिर में भजनों का आयोजन किया गया। सांवला जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन प्रकाश खमायचा ने बताया कि नामदेव जयंती पर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कई जीवंत झांकियां भी शामिल थीं। साथ ही कलश यात्रा भी निकाली गई। इसके बाद आयोजित मुख्य समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
पाली जिले के ग्राम चांचोड़ी में विशेष आरती व भजनों का आयोजन किया गया। इसमें समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। नामदेव जयंती पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए।
गोंदिया में नामदेव जयंती पर मुर्री लाल पहाड़ी जी.एस.हाई स्कूल के पास जयंती समारोह मनाया गया। चेन्नई में भी समाजबंधुओं ने नामदेव जयंती समारोहपूर्वक मनाई। सिरोह में नामदेव जयंती के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। श्री नामदेव छीपा युवा समाज, सिरोह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान भजन संध्या भी हुई।
कवर्धा में महामाया मंदिर पास वीर सावरकर भवन में मूर्ति प्रतिष्ठा एवं पूजन कार्यक्रम हुआ। सोमवार को भगवान के छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।

पाली में नामदेव छीपा समाज के मंदिर में जयंती समारोह मनाया गया। मंदिर में विशेष पुष्प सज्जा की गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए व परस्पर शुभकामनाएं दीं।

मुंबई हुई नामदेवमयी
श्री नामदेव विट्ठल सेवा मंडल व श्री नामदेव नवयुवक मंडल मुंबई की ओर से भायंदर (ईस्ट) में नामदेव जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निकाली गई शानदार शोभायात्रा व नामदेव की जयकारों के कारण मुंबई नामदेवमयी हो गई। शोभायात्रा व कलश यात्रा में समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया।

 

शोभायात्रा में समाज के युवक-युवतियां परम्परागत मराठी नृत्य करते हुए चल रहे थे। बाद में हुए मुख्य समारोह में बाहर से आए समाजबंधुओं का स्वागत किया गया। समारोह में मुंबई के अलावा चेन्नई, हैदराबाद, गुजरात, पंजाब, राजस्थान आदि प्रांतों से भी समाजबंधु पहुंचे थे। इसके बाद महाप्रसादी हुई।

इससे पहले आर.एन.पी.पार्क, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास नामदेव वाटिका में नामदेव जयंती की पूर्व संध्या पर स्वागत समारोह व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। साथ ही सत्यनारायण पूजा हुई। इस मौके पर भवन की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई और महिला मंडल की सदस्योंं ने भजन-कीर्तन किया। महाआरती में समाजबंधुओं ने श्रद्धा से भाग लिया।

घर-घर जले दीप, आतिशबाजी भी
नामदेव जयंती पर समाजबंधुओं ने मंदिर व घर में दीपक जलाए। बच्चों ने आतिशबाजी की। कई लोगों ने घरों को आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया।

सोशल मीडिया पर छाए संत नामदेव
नामदेव जयंती का उत्साह सोशल मीडिया पर भी खूब नजर आया। नामदेव जयंती की पूर्व संध्या से लेकर जयंती वाले दिन तक तक समाजबंधुओं में वाट्सअप व फेसबुक के जरिए एक-दूसरे को शुभकामना देने की होड़ मची रही। रात्रि में 12 बजे सभी ने नामदेव जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। दूरदराज होने वाले कार्यक्रमों के फोटो व अन्य जानकारियां भी शेयर की जा रही थीं।

Check Also

बीजेपी-कांग्रेस के लिए मायूसी के ये दाग अच्छे नहीं हैं..!

सन्तोष खाचरियावास @ अजमेर इस बार 400 पार… पीएम नरेंद्र मोदी ने अति आत्मविश्वास से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *