Breaking News
Home / breaking / नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, क्षेत्रवासियों ने बचाया

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, क्षेत्रवासियों ने बचाया

 

अजमेर। रामगंज की पत्थर वाली गली में शुक्रवार को एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। समय रहते क्षेत्रवासियों को भनक लग गई और वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि एक युवक इसी क्षेत्र की किशोरी को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। उधर किशोरी की मां अपनी बेटी की तलाश करने लगी तो किसी ने युवक के साथ देखने की पुष्टि की। इस पर क्षेत्रवासी तुरंत युवक के घर पहुंचे। वहां कमरे पर बाहर से ताला लगा मिला। इस पर क्षेत्रवासियों ने कमरे का दूसरा दरवाजा थपथपाया और शोर शराबा किया, तब जाकर युवक ने भीतर से दरवाजा खोला। अंदर उसे किशोरी के साथ देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी।
क्षेत्रवासियों ने किशोरी की मां को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा लेकिन लोकलाज का भय और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होने के कारण फिलहाल उसने पुलिस में शिकायत नहीं दी है। उधर, युवक की हरकतों से क्षेत्रवासियों में खासा आक्रोश है।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …