Breaking News
Home / धर्म-कर्म / नामदेव छीपा बंधुओं की सुंधा माता पदयात्रा पूर्ण

नामदेव छीपा बंधुओं की सुंधा माता पदयात्रा पूर्ण

add kamalsundha mata
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। शिवगंज से सुंधामाता तक छीपा समाजबंधुओं की पदयात्रा संपन्न हुई। हर साल की तरह इस बार भी पदयात्रा को लेकर भक्तों में खासा जोश रहा। 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा बारिश की फुहारों के बीच तय की।
शिवगंज निवासी समाजसेवी खीमचंद परारिया के पुत्र अरविंद परारिया ने बताया कि गत 7 अगस्त को शिवगंज से वह हेमंत परारिया व ललित परारिया के साथ पदयात्री के रूप में रवाना हुए। आगे पोसालिया में विभिन्न समाजों के 18 लोग और जुड़ गए। इनमें 12 साल की एक बच्ची भी शामिल थी।

sundha mata2

21 भक्तों का यह काफिला हाथ में माताजी का झंडा थामे अपनी ही धुन में आगे बढ़ता रहा। उनका वाहन पीछे-पीछे चल रहा था जबकि ये श्रद्धालु सुंधामाता के जयकारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे।

sundha mata1

इस दल ने पहला रात्रि विश्राम जावल में घासी समाज की धर्मशाला में किया। यहां धर्मशाला संचालकों ने दल की आवभगत की। अगली सुबह दल कालिंदरी पहुंचा। यहां छीपा समाज के वरिष्ठजन चंपालाल प्रागाजी चौहान हाल निवासी पूना ने समाजबंधुओं की अगवानी की। उन्होंने दल को चाय-नाश्ता कराया। अगला रात्रि विश्राम जसवंतपुरा में करके यह दल सुंधा माता के दरबार में पहुंचा। पूजा अर्चना और झंडा चढ़ाने के बाद यह दल अपने वाहन से लौट आया।
पराररिया ने बताया कि मार्ग में बारिश होने के कारण भीगते-भीगते उन्होंने यात्रा पूर्ण की। जब सुंधामाता पहुंचे तो जबरदस्त बारिश हुई।

3दिन का सफर
परारिया ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि शिवगंज से जालोर जिले के सुंधा माता शक्तिपीठ तक 110 किलोमीटर की दूरी आमतौर पर दो दिन में तय करते हैं। महिला पदयात्री साथ होने पर यह यात्रा 3 दिन में पूरी होती है।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *