Breaking News
Home / जोधपुर / महिला की लाश मिलने से जोधपुर में फैली सनसनी

महिला की लाश मिलने से जोधपुर में फैली सनसनी

keva-0
जोधपुर। शहर के पुलिस लाइन रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फेल गई। हत्या की आशंका में पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के गले के पास से खून रिसने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

add kamal

पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया है। वह रातानाडा हरिजन बस्ती की रहने वाली हो सकती है, पिछले काफी अरसे से वह यहां पर ही रहन बसर कर रही थी। रातानाडा पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

dead body

रातानाडा पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि पुलिस लाइन गेट के नजदीक पशु चिकित्सालय के सामने एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर थानाधिकारी रमेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंचे।

आस पास लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई। महिला के गले से खून का ताजा रिसाव होने से पुलिस ने मामला हालांकि संदिग्ध जान कर शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाए जाने के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीबन 40 साल है। वह पिछले काफी अरसे से यहां पर ही गुजर बसर कर रही थी। उसके नजदीक की रातानाडा हरिजन बस्ती में रहने वाली की जानकारी आरंभिक तौर पर मिली है। गले से खून का रिसाव होने से संभवत: उसकी मौत हो गई

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …