Breaking News
Home / breaking / महिला ने सहेली पर समलैंगिक शादी करने का दबाव डाला, 10 लाख मांगे

महिला ने सहेली पर समलैंगिक शादी करने का दबाव डाला, 10 लाख मांगे

 

नागौर। राजस्थान के नागौर की एक लड़की ने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश की एक लड़की से दोस्ती की। दोनों लड़कियों के बीच बातचीत होने लगी। नागौर की लड़की इस बात से बेखबर थी कि उसे ये फ्रेंडशिप काफी महंगी पड़ने वाली है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के कुछ ही दिन बाद मध्य प्रदेश की लड़की राजस्थान आ गई। वो अपनी दोस्त के घर गई। वहां जाकर उसने उस लड़की से शादी करने को कहा। साथ ही उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगी। लड़की के मना करने पर वो उसके साथ मारपीट करने लगी। मारपीट के बाद उसने नागौर की लड़की के शादी न करने के बदले में 10 लाख रुपए की मांग की। पैसा न देने पर ब्लैकमेल करने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना नागौर के लाडनूं थाना क्षेत्र की है। रविवार को नागौर की लड़की ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 10 बजे मध्य प्रदेश से आई महिला जबरन उसके घर में घुस गई। घर में घुसने के बाद वो उसके साथ मारपीट करने लगी। साथ ही उसे शादी करने के लिए अपने साथ ले जाने लगी। लड़की के मना करने पर वो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगी।

लड़की से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। अब वह महिला उससे शादी करने का दबाव बना रही है। शादी नहीं करने के बदले में 10 लाख रुपए मांग रही है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …