Breaking News
Home / जयपुर / मौसम साफ : शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी

मौसम साफ : शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी

winter

जयपुर। मौसम साफ होने के बाद उत्तरी हवाओं ने फिर ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों तक पारा सामान्य रहने के बाद अब उतरने लगा है। मकर संक्रांति को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरीय हवा के पहुंचने से दिन में ठंड का अहसास होने लगा है। शहर का तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस नीचे हैं।  पारा और नीचे गिरने के आसार हैं।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ऊपरी हवा में कई सिस्टम नहीं है। साथ ही खाड़ी में भी किसी तरह का हलचल नहीं होने से मौसम साफ है। उत्तर-पूर्वी हवाएं बस्तर पहुंच रही हैं। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। यह स्थिति अगले दो-तीन दिन तक बनी रहेगी। इसके बाद रात-दिन के तापमान में हल्की बढोत्तरी होगी।

 

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *