Breaking News
Home / breaking / राजस्थान में भाजपा पर ग्रहण जारी, उपचुनाव में कई जगह हारी

राजस्थान में भाजपा पर ग्रहण जारी, उपचुनाव में कई जगह हारी

जयपुर। राजस्थान में भाजपा पर ग्रहण छंटने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा से लेकर निकाय और पंचायतों में भी बीजेपी की हार हो रही है। 5 मार्च को हुए माउंट आबू नगर पालिका के वार्ड 14 के उपचुनावों में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। ये सीट भाजपा के पास थी जिसे उपचुनाव में कांग्रेस ने उससे छीन लिया है। इसी तरह अजमेर के किशनगढ में वार्ड 36 के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। अन्य कई जगह भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।


माउंट आबू नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 में हुए उपचुनाव में भाजपा की सीट को छींटे हुए कांग्रेस ने बाजी मारी है। वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी पारु ने भाजपा प्रत्याशी को 27 वोटों से हराया है। इस हार के बाद 20 पार्षदों वाली मौ र अब नगर पालिका में भाजपा के पार्षदों की संख्या घटकर 11 रह गयी है।
रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार ओला की उपस्थिति में उपचुनाव का परिणाम घोषित हुआ। इसमे कांग्रेस प्रत्याशी को 139 वोट और भाजपा प्रत्याशी को 112 वोट मिले थे। 5 वोट नोटा में पड़े थे। इस वार्ड में करीब 350 मतदाता हैं।

अजमेर के किशनगढ में कांग्रेस ने भाजपा से सीट छीनी है। यहां कांग्रेस की हेमलता विजयी घोषित हुई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुनीता को 145 वोट से हराया।

चूरू की सादुलपुर पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव व BDC सदस्य में कांग्रेस ने कब्जा जमाया। कांग्रेस के मुकेश पूनिया को 569 मतों से विजयी घोषित किया गया है।
बीकानेर की नोखा पंचायत समिति उपचुनाव में वार्ड 7 से कांग्रेस की सुनीता 348 मतों से विजयी हुई। वार्ड 9 से भी कांग्रेस की भंवरी देवी विजयी हुई।
डूंगरपुर पंचायत उपचुनाव 2018 में जिला परिषद की सीमलवाड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हंसराज आमलिया विजयी हुए।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …