Breaking News
Home / breaking / रूप चौदस पर आज ब्यूटी पार्लर में उमड़ रही भीड़, निखर उठा माहौल

रूप चौदस पर आज ब्यूटी पार्लर में उमड़ रही भीड़, निखर उठा माहौल

जयपुर। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को देशभर में रूप चौदस मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं अपने रूप यौवन को संवारने के लिए श्रृंगार करती है।

शहर के सैकड़ों ब्यूटी पार्लरों पर महिलाएं सुबह से शाम तक पहुंचती है और फेशियल, ब्राइडिंग सहित शरीर के अन्य अंगों को मसाज व सजावट करती है। एक अनुमान के मुताबिक शहर के सैकड़ों ब्यूटी पार्लरों पर इस दिन करीब 3 करोड़ का व्यापार होता है।

सुबह से दिनचर्या निपटाने के बाद ब्यूटी पार्लर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हेयर कट, थ्रेडिंग, फेशियल के लिए ब्यूटी पार्लरों के बाहर महिलाओं की कतारें लगी हुई थी। छोटे से बड़़े पार्लरों पर भी श्रृंगार के लिए सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखे थे।

जिस तरह लोगों ने धनतेरस पर दिल खोलकर खरीदी की, उसी तरह अपने रूप संवारने के लिए इस बार खर्च में कोई कमी नहीं की। श्रृंगार के लिए 8 से 10 दिन पहले ही ब्यूटी पार्लरों पर बुकिंग शुरू हो गई थी।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …