Breaking News
Home / धर्म-कर्म / सुंधा माता पदयात्रा को लेकर नामदेव समाजबंधुओं में जोश

सुंधा माता पदयात्रा को लेकर नामदेव समाजबंधुओं में जोश

add1sundha mata
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। जालोर जिले के शक्तिपीठ सुंधा माता के दर्शनों के लिए शिवगंज से पैदल जाने वाले नामदेव समाजबंधुओं में इस पदयात्रा को लेकर खासा जोश है। शिवगंज से सुंधा माता तक यह पदयात्रा इस बार 7 अगस्त को आयोजित हो रही है।
शिवगंज निवासी समाजसेवी खीमचंद परारिया के पुत्र अरविंद परारिया ने बताया कि बरसों से इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पहले इस पदयात्रा में केवल नामदेव छीपा समाज के लोग शामिल होते थे। कुछ दिन पहले माली समाज सहित अन्य समाजों के लोगों ने भी इस पदयात्रा में शामिल होकर संयुक्त रूप से पदयात्रा कर माताजी के दर्शन करने की इच्छा जताई। इस बार यात्रा को लेकर शिवगंज के भक्तों में खासा उत्साह है।

khemraj nama solanki add
श्रद्धा की डगर…
अरविंद परारिया ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि उनके पिता करीब 14 साल से पदयात्रा कर रहे हैं। पिता की प्रेरणा से वह खुद भी 7 बार पदयात्रा कर चुके हैं। शिवगंज से सुंधा माता धाम की दूरी 110 किलोमीटर है मगर श्रद्धा डगर पर चलने वाले भक्तों को इस दूरी का अहसास तक नहीं होता।
हर बार खास अनुभव
अरविंद परारिया ने बताया कि पदयात्रा में महिलाएं भी उत्साह से शामिल होने लगी हैं। वर्ष 14 का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि तब शिवगंज से लेकर सुंधा माता धाम तक लगातार बारिश होती रही। श्रद्धालुओं ने भीगते-भीगते पदयात्रा पूरी की। उन्हें लगा कि माताजी ने ही उनकी राह आसान की। हर बार यात्रा में महिला पदयात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
3 दिन का सफर
उन्होंने बताया कि शिवगंज से सुंधा माता तक 110 किलोमीटर की दूरी आमतौर पर दो दिन में तय करते हैं। महिला पदयात्री साथ होने पर यह यात्रा 3 दिन में पूरी होती है। उन्होंने बताया कि इस बार 7 अगस्त को पदयात्रा शुरू होगी। सभी भक्त इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *