Breaking News
Home / breaking / हजार किलो वजनी तवे पर बनी 151 किलो आटे की सबसे बड़ी रोटी

हजार किलो वजनी तवे पर बनी 151 किलो आटे की सबसे बड़ी रोटी

भीलवाड़ा। विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए रविवार को भीलवाड़ा के हरिशेवा धाम में एक हजार किलों के तवे पर 151 किलों आटे की रोटी कई प्रदेशों के कारीगरों ने मिलकर तैयार की।

दो घंटे के अंतराल में आंटा गूंथा गया और स्टील के पाइप से रोटी बेली गई। एक हजार किलों कोयले की आंच पर इस रोटी को चार घंटे से अधिक समय तक सेंका गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी जुटे और संत महात्मा भी इस रोटी का बाद प्रसाद तैयार किया गया और उसे पचकुटे की सब्जी के साथ लोगों को वितरित किया गया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए लाइव रिकॉडिंग की गई और गिनिज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए आवेदन किया जाएगा। अब इसकी जांच के बाद इस रोटी के नाम विश्व की सबसे बड़ी रोटी के रूप में दर्ज हो जाएगा।

राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि हरिशेवा धाम में महामंडलेश्वर हंसाराम उदासीन के सानिध्य में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ साधु संतों ने की भट्टी में अग्नि प्रज्वलित की। इस दौरान विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व कीर्तिमान देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी भी हरिशेवा धाम पहुंचे।

 

हरिशेवा धाम परिसर में बनाई गई विशाल भट्टी पर रोटी बेलने के लिए 20 फीट के स्टील पाईप के बैलन का प्रयोग किया गया। रोटी का वजन 151 किलो और व्यास 113-11 फीट रहा तथा इसमें 15 किलो घी का उपयोग किया गया।

सोनी ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए हरी सेवा आश्रम परिसर में रविवार को प्रयास किया गया। इस विशालकाय रोटी को 2000 ईटो पर मिट्टी का लेप लगा, 1000 किलो कोयला द्वारा भट्टी को जलाया गया एवं राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के 21 हलवाई की टीम द्वारा 4 घंटे की सिकाई के बाद यह विशालकाय रोटी तैयार की।

सोनी ने बताया कि रोटी को ऊपर से सेकने के लिए रोटी के ऊपर भी तवा लगाकर सिकाई गई। कार्यक्रम की लाइव रिकॉर्डिंग भी की गई तथा इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के लिए लिम्का बुक का रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक का रिकॉर्ड मे भी आवेदन किया गया था।

निर्माण के बाद पंचकुटा की सब्जी को प्रसाद के रूप में रोटी के साथ आमजन मे वितरित किया। विदित रहे की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में वर्ल्ड रिकॉर्ड वर्ष 2012 में बना था, जिसमें विश्व की सबसे बड़ी रोटी का निर्माण किया गया, जिसका वजन 145 किलो था इस रोटी का व्यास 10 फिट गुणा 10 फिट का था।

अब इस विश्व रिकार्ड को तोडऩे एवं नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कवायद के तहत 151 किलो वजनी रोटी बनाई गई जिसका व्यास 11 गुणा 11 फीट तथा इसकी मोटाई लगभग 70 एम एम की रही। इसको बनाने के लिए एक विशेष प्रकार का विशालकाय तवा तैयार किया गया।जिसकी लंबाई चौड़ाई 16 फीट 12 फीट ओर इसका वजन 1000 किलो था।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …