Breaking News
Home / breaking / मशहूर शायर राहत इंदौरी की मौत, कोरोना पॉजिटिव थे

मशहूर शायर राहत इंदौरी की मौत, कोरोना पॉजिटिव थे

इंदौर। मशहूर शायर राहत इंदौरी का आज कोरोना से निधन हो गया है। राहत इंदौरी कोरोना से संक्रमित होने के बाद सर अरबिंदो अस्पताल में भर्ती थे। अगले ही दिन उनका निधन हो गया है। इसके बाद पूरे देश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद मंगलवार को उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई है। हम लोग उन्हें बचा नहीं सके। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था। डॉक्टर्स ने कहा कि उनका 70 प्रतिशत लंग खराब , कोविड पॉजीटिव, हाईपर टेशंन और डायबिटिक की दिक्कत थी।
दरअसल, राहत इंदौरी पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि मुझे और मेरे परिवार को कोई फोन नहीं करेगा। राहत इंदौरी को पहले से भी कई तरह की बीमारी थी। उन्होंने शुगर और हार्ट की भी दिक्कत थी।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …