Breaking News
Home / breaking / पुरानी भाभी जी ने निर्माता पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैलाई

पुरानी भाभी जी ने निर्माता पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैलाई

add kamal

मुंबई। छोटे परदे पर ‘भाभी जी घर में हैं’ भाभी जी की भूमिका निभा चुकी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने शो के निर्माता पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी।

14-52-17-images

दूसरी ओर, निर्माता की ओर से शिल्पा शिंदे के आरोप का खंडन आ गया है और उन्होंने शिल्पा शिंदे पर पब्लिसिटी स्टंट करने का आरोप लगाया है। इस शो का निर्माण बेनिफर कोहली और उनके पति संजय ने किया हैं।

शिल्पा शिंदे का आरोप है कि संजय ने कई बार उनका फायदा उठाने की कोशिश की। शिल्पा शिंदे के आरोपों पर जवाबी हमले का मोर्चा बेनिफर कोहली ने संभाला है।

अपने पति संजय को क्लीन चिट देते हुए बेनिफर ने न सिर्फ शिल्पा के आरोपों को खारिज किया, बल्कि ये उनका पब्लिसिटी स्टंट करार दे दिया। दूसरी ओर शिल्पा शिंदे की ओर से संजय कोहली के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

लगभग दस महीने पहले शिल्पा शिंदे ने विवादों के चलते ये शो छोड़ दिया था। उस वक्त उन्होंने निर्माता पर अनप्रोफेशनल रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।

जबकि शिल्पा पर निर्माताओं ने बिना किसी नोटिस के शो छोड़ने का आरोप लगाते हुए आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

शिल्पा शिंदे के बाद भाभी जी के रोल में मराठी अभिनेत्री शुभांग्री अत्रे को कास्ट किया गया। पुलिस की ओर से इस केस के बारे में सिर्फ इतना कहा गया है कि वे जांच के बाद ही इसकी जानकारी देंगे।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …