Breaking News
Home / breaking / कार में रेप के बाद गर्लफेेंड की हत्या कर शव लेकर घर पहुंचा युवक

कार में रेप के बाद गर्लफेेंड की हत्या कर शव लेकर घर पहुंचा युवक

नई दिल्ली । महिला सुरक्षा को लेकर देश की राजधानी एक बार फिर बदनाम हुई है। ताजा मामले में दक्षिणी दिल्ली के शेख सराय की महिला के साथ ब्वायफ्रेंड ने पहले तो कार में शारीरिक संबंध बनाए फिर उसकी हत्या कर दी।

युवती के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद आरोपी युवक शव को लेकर उसके मालवीय नगर स्थित घर पहुंचा। उसके बाद आरोपी ने परिवार के सामने अपना गुनाह स्वीकार किया।

आरोपी युवक की पहचान शाहबाद खान (30) के रूप में हुई है। जिस महिला की हत्या हुई है वह पति से अलग 12 साल के बेटे के साथ मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। इसके बाद वह गैरमर्द के करीब आई।

बताया जा रहा है कि युुवक के साथ कई बार महिला के शारीरिक संबंध बने। इस दौरान वह कई बार गर्भवती भी हुई।

पुलिस के अनुसार महिला व उसके प्रेमी शहदाब ने घटना के दिन शराब पी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था। पता चला है कि इन दोनों ने कार में ही शारीरिक संबंध बनाए, इसी दौरान आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला जिस अवस्था में थी उसी में उसे लेकर उसके घर गया।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …