Breaking News
Home / breaking / रतलाम सहित देशभर में धूमधाम से मनाई नामदेव जी की जयंती

रतलाम सहित देशभर में धूमधाम से मनाई नामदेव जी की जयंती

add kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 746 वीं जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई गई। कई जगह गुरुवार को उनका जन्मोत्सव मनाया गया तो कई जगह शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर संत शिरोमणी की शोभायात्राएं निकाली गईं। जबकि मोहना ग्वालियर व बिलासपुर में आज रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुंबई से लेकर पंजाब तक, चैन्नई से लेकर राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश तक संत नामदेव जी के जयकारे गूंजते रहे। कई जगह समाज की विभिन्न खापों ने सामूहिक रूप से जयंती समारोह मनाकर एकता का संदेश दिया। इसके लिए विपरित कुछ जगह धड़ों में अलग-अलग आयोजन किए गए। लेकिन उम्मीद है आगामी आयोजन वे सभी मिलकर मनाएंगे। इसके लिए प्रयास करने होंगे। नामदेव न्यूज डॉट कॉम को देशभर से मिल रही खबरों की लाइव रिपोर्ट-

नोट : यह खबर लगातार अपडेट हो रही है।

रतलाम

ratlam
मध्यप्रदेश के रतलाम में नामदेव समाज के प्रमुख विनोद नामदेव के निवास पर संत नामदेव जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

समाज के स्त्री-पुरुषों और बच्चों की उपस्थिति में समाज के वरिष्ठजन गणपत नागर, युवा विष्णु कुमार देशमा व संध्या वर्मा ने संत नामदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। ratlam1

समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र छीपा ने सितम्बर में पुष्कर में आयोजित नामदेव के समाज की मंथन बैठक की चर्चा करते हुए कहा कि नामदेव समाज की सभी खापों को एकजुट होने का समय आ चुका है। इससे हमारी राजनीतिक व सामाजिक शक्ति मेें बढ़ोतरी होगी। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन निर्माण के सिलसिले में आगामी दिनों में दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने का संकल्प जताया।

ratlam2

डॉ.हरिकृष्णा बड़ोडिया, शिवरतन बारीवाल और समाज के संरक्षक जे.आर.वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें संत नामदेव का अनुयायी होने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने संत नामदेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं का अपनाने पर जोर दिया। कुमारी प्रिया वर्मा ने निराश्रित, गरीब व वृद्धों के कल्याण के कार्य करने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम में श्रीमती व श्री शिवनारायण नामदेव, शिवरतन बोरीवाल, रमा नामदेव, सिद्धार्थ नामदेव, लक्ष्मी देशमा, डॉ.मुकेश छीपा, राजेश छीपा, रश्मि नामदेव, अनुष्का, वंदना, पे्रमलता नामदेव आदि मौजूद थे।

शाहपुरा भीलवाड़ा

shahpura-bhilwarashahpura-bhilwarashahpura-bhilwara
चारभुजा मंदिर में नामदेव टांक क्षत्रिय (दर्जियान) समाज शाहपुरा भीलवाड़ा की ओर से हवन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, विविध प्रतियोगिताएं व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले गुरुवार को सुंदरकांड पाठ किया गया।

मंडी आदमपुरा

satbir-vermasatbir-verma1
संत नामदेव सेवा समिति मंडी आदमपुरा की ओर से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित संत नामदेव मंदिर में जयंती धूमधाम से मनाई गई। संत नामदेव छिम्पा समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  मोतीराम  रतन, समाज के जिला प्रधान मातू राम  सिध्मुखिया, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश संगठन मंत्री विकास नामदेव, हनुमान जी राठोर ने संयुक्त रूप से दीप प्रवज्ज्लित कर किया। जबकि  अध्यक्षता हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए संत नामदेव जयंती की बधाइयाँ दी और समाज में एकता बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एकता ही समाज को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक विकास की नींव है। समारोह में हांसी से पधारे प्रसिद्ध गायक श्री हरमिंदर सिंह ने बाबा नामदेव के जन्म  महिमा को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया, जबकि लतीफ़ मोहमद ने गणेश वंदना, रोहतक से पधारी पूजा शर्मा, हेमंत अदाम्पुरिया, राहुल सदल्पुरिया और भाल सिंह ने बाबा नामदेव के सुंदर सुंदर भजन सुनाए। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत श्री गुरु जम्भेश्वर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सनराइज मिडल स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत किये। सभी अतिथियों का समिति के प्रधान श्री श्यामलाल उर्फ़ गोलुराम मिस्त्री, विनोद खन्ना, मदन पंवार, राजबीर कैथ, अशोक पंवार, लीलूराम कोहली, छेलुराम कोहली, महेंद्र सरोया, कृषण राठौर, सुशिल अग्रोहिया, हनुमान राठोर, संजय पंवार, रामकुमार टेलर, ओमप्रकाश कैथ, वेद प्रकाश कैथ आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उनको स्मृती चिह्न भी प्रदान किये। इस अवसर पर श्री पृथ्वी रेंजर, श्री कृष्ण पाटनेचा, राधेशायाम सांखला, गौर्धन गहलोत, आत्माराम राठौर, देवीलाल राठौर, अनिल कैथ, सुरजीत राठौर, पोकर राठोर, चंदर मोहन राठौर, सुरेंदर कैथ, सोनू राठोर, सुनील राठौर, अश्वनी पंवार, राजाराम पंवार, स्नेज मित्तल, सुरजीत ज्याणी, कृष्ण शर्मा, पवन बंसल, रामावतार शर्मा आदि मौजूद थे।

ग्वालियर

gwalior-namdev-samajgwalior-namdev-samajgwalior-namdev-samaj
संत शिरोमणि श्रीनामदेव महाराज की 746 वीं जयंती मनाई गई। फूलबाग गोपाल मंदिर पर संगीतमय सुन्दरकान्ड श्री विट्ठल म्यूजिकल ग्रुप व बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। खास बात यह रही कि नामदवे समाज के विभिन्न घटकों ने सामूहिक रूप से जयंती समारोह मनाया। मुख्य अतिथि पार्षद डॉ. सतीश सिकरवार थे। नामदेव समाज विकास परिषद ग्वालियर के अध्यक्ष श्रीराम बिहारीजी, सचिव संजय नामदेव कैड्बरी, प्रांतीय संभाग प्रभारी जे.पी.नामदेव, पदम सिंहज नामदेव क्षत्रिय नामदेव समाज, ओम प्रकाश नामदेव अध्यक्ष छीपा समाज, नागेश नामदेव, प्रमोद जी, जगदीश जी शिक्षा प्रकोष्ठ, महेश जी एवं ब्रजेश जी सांस्कृतिक सचिव, संजय जी एग्रोटेक, संजय जी बबीना, आवेश्य जी एग्रोटेक, इंजीनियर जे.पी.नामदेव, आर.के. नामदेव, गौरीशंकर जी, महेश जी प्रिन्टर्स नामदेव समाज का टीम वर्क रहा। इस मौके पर बच्चों को प्रमाण पत्र व उपहार दिए गए।

इंदौर

indore

indoreindore
यहां नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अशोक नामदेव को नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने सभी को साथ लेकर समाज का विकास करने की बात कही। सचिव अजय नामदेव ने बताया कि 200 से ज्यादा समाजबंधुओं की मौजूदगी में हवन-पूजन व संत नामदेव की विशेष आरती की गई। इसके बाद फरियाली खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर 17 अप्रेल को हुए वैवाहिक परिचय सम्मेलन की स्मारिका का विमोचन भी हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

गंज बासौदा

ganjganj1
यहां समाजबंधुओं ने मिल जुलकर संत नामदेव जयंती मनाई। शोभायात्रा में ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। वे चल समारोह में भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। साथ ही मातृ शक्ति का उत्साह भी छलक रहा था। रामसेवक नामदेव ने बताया कि आयोजन में युवा वर्ग का सराहनीय योगदान रहा। नामदेव समाज अध्यक्ष हिम्मत सिंह नामदेव ने सभी का आभार जताया।

bhopal-namdev-samaj

भोपाल
दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्भग्रह परिक्रमा में विराजमान संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 746 वीं जंयती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दादाजी के भक्त एवं नामदेव समाज के बंधु सपरिवार उपस्थित हुए और पूजन, आरती में शामिल होकर लाभ प्राप्त किया। बाद में महाप्रसाद ग्रहण किया।
गाडरवारा

gadarwara3
संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती के शुभअवसर पर नामदेव समाज गाडरवारा की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव व नगर अध्यक्ष राजेंद्र बघेल के नेतृत्व में गाडरवारा के युवा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रसिद्ध डमरूघाटी में पौधरोपण किया।

gadarwara2

इसके बाद स्थानीय खिरका मंदिर परिसर में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का जयंती समारोह सामूहिक रूप से मनाया गया। युवा कार्यकर्ता पंकज नामदेव ने बताया कि कार्यक्रम में नगर के प्रत्येक परिवार से सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। महिलाओ द्वारा भगवान विट्ठल के भजन कीर्तन गीत आदि गाए गए। तत्पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव ने संत नामदेव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ समाज सेवियों ने उनकी विभिन्न कथाओं की प्रस्तुति दी। संत नामदेव जी की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र बघेल, गोपाल दमोहे, नारायण प्रसाद नामदेव, रामकिशन नामदेव, प्रकाश बघेल, राकेश नामदेव, मदनगोपाल नामदेव,श्री राम नामदेव, रामगोपाल जी नामदेव, भोलाप्रसाद जी लिलवानी,विनय नामदेव, अशोक नामदेव, महेन्द्र जी नामदेव, गोविंद नामदेव, मनोज नामदेव, नरेंद्र नामदेव, ऋषि नामदेव, रीतेश नामदेव, आकाश नामदेव, हिमांशु नामदेव, हर्षित नामदेव, प्रशांत नामदेव, पप्पू जमाड़ा, रानू नामदेव, दिनेश स्टेशन, चन्द्रभूषण नामदेव, शशांक नामदेव पंकज नामदेव एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित हुए। पंकज नामदेव ने बताया कि जयंती कार्यक्रम का आयोजन हर साल युवा कार्यकर्ता ही करते हैं।

 

गढ़ाकोटा सागर

gadhakota
संत शिरोमणि नामदेव जयंती पर लक्ष्मी बाबू नामदेव ने अपने निवास पर सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित कर धूमधाम से जयंती मनाई। इस मौके पर सुंदरकांड पाठ के साथ ग्यारह व्रत कथा व नामदेव जी का हवन पूजन कर प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में रामकृष्ण नामदेव, बालकृष्ण नामदेव, हजारी नामदेव, गोवर्धन नामदेव, भगवत शरण नामदेव, हरप्रसाद नामदेव, रमेश नामदेव, हीरा नामदेव, प्रकाश नामदेव, संजय नामदेव, राजेश नामदेव, हिमांशु नामदेव, पुष्पवर्धन नामदेव, जयवर्धन नामदेव, कृष्णवर्धन नामदेव, हितेश नामदेव, मनीष नामदेव, गिरीश नामदेव, उमाशंकर नामदेव, रोमेश नामदेव, रूपेश नामदेव सहित कई समाजबंधु मौजूद थे।

reewa

मुंबई

mumbai-namdev-samajmumbai-namdev-samajmumbai
भारत की आर्थिक राजधानी और मायानगरी के नाम से विख्यात मुंबई में पिछले साल की तरह इस बार भी संत नामदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्री नामदेव विट्ठल सेवा मंडल व नामदेव नवयुवक मंडल, मुंबई के बैनरतले भायंदर ईस्ट में बीपी क्रास रोड नंबर 4 स्थित श्री नामदेव हॉल में कल रात शानदार भजन संध्या हुई।
शोभायात्रा में महाराष्ट्र की संस्कृति जीवंत हो उठी। लेजियम ग्रुप ने लेजियम डांस की आकर्षक प्रस्तुति दी। सदस्यों ने मानव पिरामिड बनाया, ढोल बाजे, दानदाताओं की सवारी, संत नामदेव की शोभायात्रा, महिलाओं क कलश यात्रा, घुड़सवार समाजबंधु, एकसी ड्रेस पहन लोकनृत्य की प्रस्तुति देते लेजियम ग्रुप के सदस्य आदि से विशाल शोभायात्रा में चार चांद लग गए। शोभायात्रा देखने भीड़ उमड़ पड़ी। वरघोड़ा समापन के बाद नामदेव जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वन, पुष्प अर्पण, बोलियां, तुलसीजी को चुनरी, प्रसाद वितरण आदि कई कार्यक्रम हुए।

चैन्नई
राजस्थान नामदेव छीपा समाज चैन्नई देवउठनी एकादशी पर संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोपाल छीपा मंडवारिया ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि नाटू पिलियार कोइल स्ट्रीट स्थित बीकेआर सॉवकार हॉल में दोपहर 3.30 बजे नामदेव समाज की महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। शाम 7 बजे आरती व प्रसादी का आयोजन किया गया।

चांचौड़ी

chanchori
श्री चारभुजा मंदिर नामदेव छीपा समाज संस्थान, चांचौड़ी जिला पाली की ओर से दो दिवसीय संत नामदेव जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष हंसराज परमार, सचिव कैलाश सोलंकी व कोषाध्यक्ष हस्तीमल गहलोत ने बताया कि गुरुवार को महाआरती व महाप्रसादी के साथ ही रात्रि सत्संग हुआ। इसमेंं दिलूराजा रानी, दिनेश भाटी, महेंद्र भाटी, सुरेश भाटी, हसमुख परमार व अन्य प्रस्तुतियां दीं। आज संत नामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। आज मुख्य द्वार निर्माण के भामाशाह विजयराज चौहान चैन्नई के सुपुत्र एवं उनकी धर्मपत्नी रतन देवी का मंदिर कमेटी एवं समाज ने स्वागत किया । उनके हाथों मुख्य द्वार का उद्धाटन करवाया। इसके बाद महाप्रसादी हुई।

 

बगरू

bagaru-chhipa-samajbagaru-chhipa-samaj
जयपुर जिले के बगरू कस्बे में नामदेव छीपा समाज ने संत नामदेव की शोभायात्रा निकाली। सवारी में समाजबंधु बड़े उत्साह से शामिल हुए।
टीकमगढ़
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में लाल दरवाजा स्थित संत नामदेव मंदिर में गुरुवार को नामदेवजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समस्त नामदेव समाज अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नामदेव ने बताया कि सत्यनारायण जी की कथा, हवन व सुंदरकांड पाठ हुआ। शाम को प्रसाद वितरण किया गया।
सागर
सागर (मध्यप्रदेश) में श्री देव जुगल किशोर मंदिर ट्रस्ट के बैनरतले नामदेव नवयुवक मंडल के सहयोग से 8 से 10 नवम्बर तक नामदेव जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

sagar
अध्यक्ष महेशचंद्र वैद्य, उपाध्यक्ष मनोज नामदेव, सचिव अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश नामदेव व सह सचिव संतोष नामदेव ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो.मोहनलाल छीपा रहे। विशिष्ट अतिथि सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक शैलेंद्र जैन व नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव मैहर थे। इस दौरान मेहंदी, रंगोली, थाली सजाओ, पेंटिंग, डांस, वन मिनट प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिताएं हुईं। वाहन रैली निकाली गई और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।

आमगांव बडा

संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की 746 वीं जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम आमगांव बडा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम नामदेव जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर ग्राम के विभिन्न मार्गों से चल समारोह निकाला गया। जिसमें ग्राम के सामाजिक युवाओं द्वारा कलात्मक रंगोली उकेरी गई और जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिमा का पूजन अर्चन किया गया। चल समारोह के उपरांत स्थानीय लकडी बाजार में श्री नामदेव जी के जीवन पर पुरुषोत्तम नामदेव द्वारा प्रकाश डाला गया एवं समाज की बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही नामदेव समाज युवा शक्ति द्वारा ग्राम की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती निमिषा नामदेव का सम्मान कर समाज रत्न से विभूषित किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सामाजिक भैया बहनों को पारितोषक वितरण किया गया एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र निशांत नाम देव को नामदेव समाज युवा शक्ति द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात नामदेव जी की आरती की गई एवं कार्यक्रम समापन पर श्री पुरषोतम नाम देव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

करेली
करेली में निरंजन चौक स्थित गांधी भवन में गुरुवार को नामदेव जयंती मनाई गई। इस मौके पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। भजन मंडली ने सुमधुर जाप कर सबका मन मोह लिया। फिर हवन पूजन किया गया। महाआरती के बाद फलाहार का वितरण किया गया। दीप दान एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समाज के अध्यक्ष कैलाश नामदेव ने सभी का आभार जताया।

रायपुर छत्तीसगढ़

समस्त नामदेव समाज रायपुर की ओर से रामनगर स्थित स्व.रामचरण लक्ष्मी नामदेव धर्मशाला में गुरुवार को नामदेव जयंती समारोह मनाया गया। नामदेव समाज विकास मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वरी उर्फ कन्हैया नामदेव व शहर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार नामदेव ने बताया कि इस मौके पर तुलसी विवाह के साथ ही नामदेव मंदिर में जयपुर से मंगाई गई महालक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना की गई। रायपुर में आज नामदेव समाज विकास परिषद रायपुर के तत्त्वावधान मेें जलगृह मार्ग रावण भाटा रोड, सुलभ शौचालय के पास टिकरापारा रायपुर में नामदेव जयंती समारोह मनाया गया।
अध्यक्ष नारायण प्रसाद नामदेव ने बताया कि संत नामदेव की महाआरती हुई।

 

रायगढ़ छत्त्तीसगढ़

raigarhraigarh1raigarh2raigarh3
राजधानी रायगढ़ में संत नामदेव जयंती समारोह में विधायक रोशनलाल अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

पिपरई अशोकनगर
मध्यप्रदेश के पिपराई जिला अशोक नगर में गुरुवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में नामदेव महाराज की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष सतपाल नामदेव व सचिव आशाराम नामदेव ने बताया कि इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई और हवन पूजन व प्रसादी वितरण हुआ।

जबलपुर
मध्यप्रदेश नामदेव क्षत्रिय एकता परिषद के तत्त्वावधान में गुरुवार को एलआईजी 14, दमोह रोड, शिवनगर मैदान में नामदेव जयंती समारोह व युवक=युवती सम्मेलन आयोजित किया गया।

jabalpur

शहडोल
नामदेव समाज विकास परिषद शहडोल मध्यप्रदेश संत नामदेव जयंती महोत्सव व युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 13 नवम्बर रविवार को मानस भवन नगरपालिका परिषद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला थे। अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव मैहर ने की। विशिष्ट अतिथि अवध नारायण नामदेव, जे.के.नामदेव, राम जी नामदेव, सरोजबाला नामदेव, डॉ.के.एल.नामदेव, सतीश नामदेव, जवाहरलाल नामदेव, श्यामलाल नामदेव, बालेन्द्र नामदेव व धन्नूलाल नामदेव विशिष्ट अतिथि रहे। जिलाध्यक्ष सुरेश नामदेव ने बताया कि सुबह 9.30 बजे नामदेव जी की आरती व दीप प्रज्ज्वलन हुआ। 10 बजे अतिथियों का स्वागत, 10.30 बजे सिख समुदाय के प्रवचन, 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दोपहर में संत नामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। अतिथियों का सम्मान व भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मंदसौर
नामदेव समाज मंदसौर भी संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रावण रोड खानपुरा स्थित श्री पंढरीनाथ नामदेव मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार शाम 4 बजे पालकी यात्रा व शाम 6 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी हुई। पालकी यात्रा श्री पंढरीनाथ नामदेव मंदिर खानपुरा से प्रारम्भ होकर पूरे खानपुरा क्षेत्र में भ्रमण कर पुन: मंदिर पहुंची।

चित्रकूट

chitrkoot
chitrkoot1
यूपी के चित्रकूट में गुरुवार को बरहा के हनुमान जी मन्दिर परिक्रमा मार्ग स्थित नामदेव समाज धर्मशाला में नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। पत्रकार अशोक नामदेव ने बताया कि इस अवसर पर भगवान विट्ठल व सन्त नामदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवशंकर नामदेव छत्तीसगढ़ मौजूद थे। अध्यक्षता धर्मशाला के अध्यक्ष अशोक नामदेव व संचालन गोपाल जी इटावा ने किया। धर्मशाला के प्रबधंक मोतीलाल ने स्वजाति बंधुओं का आभार ब्यक्त किया। इस मौके पर कौशाम्बी जिलाध्यक्ष केशलाल, रमेश मिस्त्री, शिवकुमार कुंडा, कमलेश नामदेव, डॉ.हरिशंकर पहाड़ी आदि सैकड़ों बंधु उपस्थित थे।

कटनी
पुरानी बस्ती कटनी के जालपा वार्ड में विट्ठल नामदेव समाज विकास संगठन की ओर से गुरुवार को नामदेव जी की नगर शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर में हवन पूजन व महाआरती हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन, भोजन प्रसादी आदि का आयोजन हुआ।

आष्टा
श्री नामदेव वैष्णव छीपा समाज आष्टा ने भी नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई। गुरुवार को श्री राम मंदिर मीरपुरा अलीपुरा आष्टा में संत नामदेव की विशेष आरती के बाद भोजन प्रसादी हुई।

बिलासपुर
बिलासपुर में नामदेव समाज धूमधाम संत नामदेव की जयंती धूमधाम से मना रहा है। नामदेव समाज विकास परिषद के जिला अध्यक्ष आलेख वर्मा ने बताया कि आज सुबह रामसहाय दर्जी मंदिर गौडपाडा में स्थापित संत नामदेव की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व संत नामदेव की महाआरती हुई। इसके बाद संत नामदेव की जीवनी पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय वाणिज्य कर उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अमर अग्रवाल थे। जयंती समारोह की कड़ी में 13 नवम्बर को संत नामदेव भवन सरकंडा में समाज के बच्चों की रंगोली, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, मेहंदी व डांस प्रतियोगिता आयोजित की गईं।।

मोहना
ग्वालियर के ग्राम मोहना में भी नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसके तहत 13 नवम्बर को सुबह 10 बजे राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। नीलगर चौराहा स्थित हीरा सोना मैरिज गार्डन पर संपन्न होगी जहां मुख्य समारोह हुआ।

बरखेड़ी
संत शिरोमणी नामदेव की जयंती बरखेड़ी मंडल, भोपाल में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विशाल शोभायात्रा व पूजन का आयोजन किया गया।

 

हरिद्वार
श्री नामदेव ट्रस्ट हरिद्वार का 16 वां वार्षिक उत्सव 20 नवम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि संत नामदेव के 746 वे जन्मोत्सव के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन नामदेव धर्मशाला के पास स्थित भाटिया भवन में होंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा समाजबंधुओं से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *