Breaking News
Home / breaking / खुशखबरी : श्रद्धालुओं के लिए खोली गई माता वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा

खुशखबरी : श्रद्धालुओं के लिए खोली गई माता वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

जम्मू। माता वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है कि आज से प्राचीन गुफा के कपाट खोले गए है।

15-57-12-dMjKKqhQl89ABcNaL7wOce7CJQOnsX1OMKQvdH1Tuakji6ZUa_Q4ofzW1vG-6kysdEcoBtuLlcJJC9oA8OZ046R1woFTKn9ozoej6w=w512-h288-nc

लंबे समय से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए सोमवार सुबह से माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा के द्वार खोल दिए गए। इसके साथ ही रात को भी भक्त पुरानी गुफा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं भवन पर बर्फबारी भी हुई है जिसका लुत्फ भी श्रद्धालु उठा रहे है।

प्राकृतिक गुफा हर साल मकर संक्रांति के आस-पास खोली जाती है जब श्रद्धालुओं के संख्या अपने सबसे निचले स्तर पर होती है। भीड़ कम होने के चलते प्राकृतिक गुफा को खोल दिया जाता है। प्राकृतिक गुफा को मार्च के पहले सप्ताह में बंद कर दिया जाएगा।

add kamal

एसडीएम भवन जगदीश सिंह ने बताया कि प्राकृतिक गुफा की क्षमता 400 श्रद्धालु प्रति घंटे है। प्राकृतिक गुफा का संचालन परिस्थितियों के आधार पर किया जाता है।

अगर किसी कारणवश इस आंकड़े में बढ़ोत्तरी होती है तो प्राकृतिक गुफा को श्रद्धालुओं के लिए आस्थायी रुप से बंद कर दिया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कृत्रिम गुफा को फिर से खोल दिया जाता है। प्राचीन गुफा के द्वार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

kewa-product

 

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …