Breaking News
Home / breaking / नामदेव क्षत्रिय महासंघ का होगा विस्तार

नामदेव क्षत्रिय महासंघ का होगा विस्तार

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर के जयसिंहपुर में रविवार को अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान सन्त नामदेव जी की धूमधाम से शोभायात्रा भी निकाली गई।

add kamal

वर्किंग कमेटी की राष्ट्रीय बैठक भास्करराव टोम्पे अमरावती महाराष्ट्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

keva-00

इसमें लगभग सभी प्रदेशों के चुने हुए समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने बैठक में कई अच्छे सुझाव भी दिए और राष्ट्रीय एकता को बल देने के लिए सभी एक्टिव प्रदेशों में प्रदेश स्तर पर संगठन की शाखाओं का विस्तार करने की जरूरत बताई।

देशभर से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी

img-20161211-wa0028kewa-productimg-20161211-wa0027img-20161211-wa0024

कार्यक्रम में अलग- अलग राज्यों से वरिष्ठ समाजसेवी बैठक और संत श्री नामदेव जी के जुलूस में सम्मलित होने के लिए अपनी टीमों के साथ पधारे।

गाडरवारा के प्रशांत नामदेव ने बताया कि कर्नाटक से वरिष्ठ समाजसेवी अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. लालगे, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वालाप्रसाद नामदेव छत्तीसगढ़, महासचिव एस.एस टोनी दिल्ली, एक्सीक्यूटिव प्रेसिडेंट बूटासिंह धोरेटिया दिल्ली, कोषाध्यक्ष राजपाल रोहिला दिल्ली, समाजरत्न एन.आर पाथरकर महाराष्ट्र, पूर्व महापौर देवास से राष्ट्रीय महिला प्रमुख सुश्री रेखा वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव गाडरवारा मध्यप्रदेश, सलाहकार एम. एल. नामदेव भोपाल, एडवाइजर मुन्नीलाल नामदेव जबलपुर,  राजेश नामदेव प्रांताध्यक्ष नामदेव समाज विकास परिषद् छत्तीसगढ़, उत्तरांचल प्रदेश से सहसचिव बलराम नामदेव, सरपंच आमगांवबड़ा सीताराम नामदेव, निमिषा  नामदेव,  आलेख वर्मा छत्तीसगढ़,  शिवशंकर नामदेव छत्तीसगढ़, उपाध्यक्ष महाराष्ट्र सुधीर पीसे, सहसचिव वेस्ट जोन बालासाहेब आम्बेकर, उपाध्यक्ष ईस्ट जोन शंकरलाल वर्मा, अनंत जांगजोड़ महाराष्ट्र, काउंसलर महादेवराव हुरपडे, काउंसलर रवींद्र कालेकर, काउंसलर सुरेश महानकर, सहसचिव वेस्ट जोन चंद्रकांत तथे, उपाध्यक्ष दिल्ली जोन नारायण चिकोर्डे, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रवीण खोडे अमरावती महाराष्ट्र, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष जीवन नामदेव ट्रस्टी दादा जी धाम भोपाल,  राजेश नामदेव करेली,  ब्रजेश नामदेव जिला कटनी, पंकज नामदेव गाडरवारा आदि मौजूद थे।

 

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

img-20161211-wa0040img-20161211-wa0023img-20161211-wa0021

बैठक से पहले महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली आदि राज्यों के नामदेव अनुयायियों ने धूमधाम से सन्त नामदेव की शोभायात्रा निकाली। शहरवासियों ने उत्साह से स्वागत किया। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित नामदेव महाराज के 17 वे वंशज ज्ञानेश्वर जी जुलूस रैली के दौरान रथ पर विराजमान थे। उनकी उपस्थिति में यह भव्य जुलूस नगर में निकाला गया।

img-20161211-wa0038img-20161211-wa0039

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश से राजेन्द्र नामदेव गाडरवारा व युवा कार्यकर्ता पंकज नामदेव को उनके सामाजिक कार्यो के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक मण्डल में स्वागतोच्छुक वर्किंग कमेटी के सदस्य महादेवराय खटावकर, पांडुरंग दाभोले, वसंत भाउराव बोधे,  शशिकला उरुणकर,  दिनकारराव पतंगे आदि शामिल रहे।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …