Breaking News
Home / breaking / नामदेव छीपा समाज सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन

नामदेव छीपा समाज सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। नामदेव छीपा समाज सेवा समिति (108 गांव),निम्बेश्वर धाम(फालना) की बैठक नारायण लाल परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें समिति के अध्यक्ष चंपालाल चौहान व सचिव नारायण लाल परिहार ने त्याग पत्र देने की घोषणा की।

इस पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक रिखबचंद परमार, उपाध्यक्ष हीरालाल परिहार, सचिव रूपचंद गैहलोत, कोषाध्यक्ष नेमीचंद पहाडिया, उपसचिव पूरनमल परमार व उप कोषाध्यक्ष विजय राज चौहाण को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी ने समाज सुधार और शिक्षा के विकास पर जोर देने का निर्णय किया। बैठक में समाज बन्धुओं ने नए पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया। इस दौरान घेवर चन्द परमार, मोहनलाल गेहलोत, भगवान लाल परमार, लालचंद सोलंकी, हस्तीमल गेहलोत, सीताराम टांक, प्रहलाद परिहार, चंपालाल भाटी, खीमचन्द परारिया, रमेश परमार, शंकर लाल सोलंकी, मोहनलाल नानीवाल, मूलचन्द पहाड़िया, फ़ौजमल परमार आदि मौजूद थे।

सामूहिक विवाह अब 7 फरवरी को

नामदेव छीपा समाज सेवा समिति (108 गांव),निम्बेश्वर धाम की ओर से 3 दिसम्बर को प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन अब 7 फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …