Breaking News
Home / breaking / नामदेव मिशन एकता 2017 का आगाज

नामदेव मिशन एकता 2017 का आगाज

addganj basoda3

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर।  मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा शहर में रविवार को नामदेव मिशन एकता 2017 का आगाज हुआ। श्री राम-जानकी मंदिर में सैकड़ों समाजबंधुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ इस शुभ कार्य का शुभारंभ किया गया।

ganj basoda4

गंज बासौदा नामदेव समाज के अध्यक्ष नरसिंहपुर के समाजसेवी रामकुमार नामदेव नर, भोपाल की दुर्गा नामदेव व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। नामदेव महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांता नामदेव, दीपक नामदेव, मनोज नामदेव, पुष्पेंद्र नामदेव, जितेंद्र नामदेव, दशरथ नामदेव, रिंकू नामदेव, नरेन्द्र नामदेव आदि की उपस्थिति में अतिथियों ने समाज के बुजुर्गों का अभिनंदन किया।

ganj basodaganj basoda1

रामकुमार नामदेव ने कहा कि बुजुर्ग हमारी संपदा हैं। उन्होंने सभी को संस्कारवान बनने, स्वरोजगार के प्रति जागरूक होने, समाज के जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करने व सभी घटकों से एक झंडे के नीचे आने का आह्वान किया।

khemraj nama solanki add

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *