Breaking News
Home / breaking / कई जगह नामदेव समाज ने धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव

कई जगह नामदेव समाज ने धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव

ganj basoda2ganj basoda3ganj basoda4ganj basoda
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मध्यप्रदेश के गंज बासौदा शहर में नामदेव समाज ने रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया। समाज के राम जानकी नामदेव मंदिर में राम जन्मोत्सव की शोभा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर सुबह सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ। इसमें समाज के महिला-पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

ganj basoda1

इसके बाद दोपहर बारह बजे राम जन्मोत्सव आरती हुई। सचिव दीपक नामदेव ने बताया कि समाजबंधुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। अंत में अध्यक्ष हिम्मत सिंह नामदेव ने सभी समाजबंधुओं का आभार जताया।

पाली-शिवगंज में भी आयोजन

palipali1
राजस्थान के पाली जिले में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नामदेव समाज की ओर से झांकी शामिल की गई। लोगों ने इस झांकी की काफी सराहना की। इसी तरह शिवगंज के नामदेव ठाकुरजी मंदिर में रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *