Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज बंधुओं ने देशभक्ति गीतों के बीच फहराया राष्ट्र ध्वज

नामदेव समाज बंधुओं ने देशभक्ति गीतों के बीच फहराया राष्ट्र ध्वज

न्यूज नजर डॉट कॉम
भोपाल। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश, जिला भोपाल के अध्यक्ष श्री तरूण चूड़ामणि नामदेव द्वारा सामुदायिक भवन जवाहर चौक भोपाल पर झंडा वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रातः 10 बजे भवन पर वरिष्ठ समाज बंधुओं की उपस्थिति में पहली बार देश भक्ति के गीतों के साथ ध्वजारोहण कर सभी समाज जनों ने गौरव महसूस किया ये एक सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर सर्वश्री अवधनारायण नामदेव, प्रदेश संरक्षक, ओ पी नामदेव, प्रदेश कोषाध्यक्ष, के के बन्दवार, पूर्व महामंत्री, विवेक नामदेव एवं श्रीमती उषा नामदेव, भवन प्रभारी, कमल नामदेव, जिला कोषाध्यक्ष, रामभरोसे नामदेव, हरी शंकर नामदेव, अरुण नामदेव, आर बी नामदेव, राजकुमार नामदेव, नीरज नामदेव, श्रीमती चन्द्रकान्ता नामदेव, संजय नामदेव, दीपक नामदेव एवं अन्य गणमान्य बन्धु उपस्थित हुए।

कार्यक्रम तपन नामदेव एवं विवेक नामदेव के अथक प्रयासों से आयोजित किया गया।

अंत में जिला अध्यक्ष तरुण चूड़ामणि नामदेव ने सभी उपस्थित जन का आभार व्यक्त करते हुए मिठाई वितरण किया।

 

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …