Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव मेहर का भव्य अभिनंदन

प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव मेहर का भव्य अभिनंदन

rajendra namdevadd kamal
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के विधिवत चुनाव की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर इंदौर नामदेव समाज ने नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव मेहर का मंगलवार को ऐतिहासिक अभिनंदन किया। इस गौरवशाली समारोह में पुष्प वर्षा कर प्रांतीय अध्यक्ष व अतिथियों का स्वागत किया गया। सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं ने पुष्प माला अर्पित कर सम्मान किया। इस अवसर पर सतीश नामदेव रीवा का भी स्वागत किया गया।

rajendra namdev1
आयोजन के मुख्य अतिथि राजेंद्र नामदेव मेहर ने मजबूत शक्तिशाली एवं सुदृढ़ संगठन बनाने की अपील की। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश की सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को नामदेव समाज विकास परिषद से जोडऩा हमारा प्रथम लक्ष्य है। इंदौर प्रभारी नियुक्त करने की परिचर्चा की गई। इसमें इंदौर प्रभारी के दावेदारों के नाम प्रस्तुत किए गए। इनमेंं प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल अखोटे का नाम प्रस्तावित किया गया। इसके पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष ने एयरपोर्ट क्षेत्र के न्यू गौरी नगर के निर्माणाधीन श्री नामदेव मंदिर का अवलोकन किया।
मनोज नामदेव पठारी ने बताया कि समारोह में गोपाल नामदेव अध्यक्ष नामदेव समाज इंदौर, शंकरलाल अखोटे पूर्व अध्यक्ष, पूर्व प्रांतीय सचिव सुभाष वर्मा, रमेश चंद राठी, साधु प्रसाद नामदेव पूर्व प्रांतीय कार्यकारणी अध्यक्ष, भागीरथ नामदेव, रमेश नामदेव, सुधीर वर्मा, नरेंद्र नामदेव, भूपेंद्र नामदेव, राजीव नामदेव, बाबूलाल नामदेव, कमलेश नामदेव, सुनील नामदेव, नरेंद्र नामदेव सहित सैकड़ों नामदेव समाजबंधु मौजूद थे।

Check Also

शारीरिक संबंध बनाने से महिला ने मना किया तो गला घोंटकर कर दी हत्या

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत जमुनिया टोला में 13 मार्च को वार्ड क्रमांक 5 में किराए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *