Breaking News
Home / breaking / मुंबई में नामदेव समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन व आमसभा 19 को, कई कार्यक्रम होंगे

मुंबई में नामदेव समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन व आमसभा 19 को, कई कार्यक्रम होंगे

 

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मुंबई में श्री नामदेव क्षत्रिय चेरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री नामदेव क्षत्रिय सेवा संस्थान की ओर से वार्षिक स्नेह सम्मेलन व आमसभा का आयोजन 19 नवम्बर को किया जाएगा। इस दौरान आयुर्वेद पंचगव्य शिविर, बच्चों के लिए प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

आयोजन भायंदर ईस्ट, RNP Park, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास ठाणे स्थित नामदेव वाड़ी में होगा।

 

ये होंगे अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ़िल्म अभिनेता गोविंद नामदेव होंगे। अखिल भारतीय नामदेव टाँक क्षत्रिय महासभा जयपुर के सह संगठन मंत्री सुनील कुमार रुनवाल, स्थानीय समाज के हंसमुख गहलोत, उत्तमराव मांढरे व महेंद्र सिंह नामदेव विशिष्ट अतिथि होंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम

सुबह 9 बजे पंजीकरण व अल्पाहार
9.15 बजे दीप प्रज्ज्वलन व सन्त नामदेव के चित्र पर माल्यार्पण
10.15 बजे सन्त नामदेव जी की महाआरती
10.30 बजे आयुर्वेद पंचगव्य चिकित्सा (रघुकुल प्रतिष्ठान) मुम्बई के फिजियोथेरेपिस्ट एवं एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ.अनिल रोहिल्ला द्वारा
11.30 बजे आमसभा की शुरुआत, अतिथियों का स्वागत, गत वर्ष का लेखा-जोखा, समाज उत्थान पर चर्चा, भामाशाहों का सम्मान, नई कार्यकारिणी का गठन, महिला मंडल कमेटी का गठन, नवयुवक व नवयुवती मंडल का गठन, बच्चों के लिए मास्टर नामदेव व मिस नामदेव प्रतियोगिता होगी। परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें अपनी मार्कशीट 18 नवम्बर से पूर्व मेल आई shreenamdevji@gmail.com पर भेजनी होगी।
दोपहर 1 बजे भोजन प्रसादी
1.30 बजे महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाम 5 बजे जलपान के साथ समापन होगा।

यह भी पढ़ें

नामदेव समाज के होनहार विद्यार्थी मुंबई एसएससी बोर्ड में छाए

मुंबई में खूब जमा नामदेव होली महोत्सव का रंग

मुम्बई में खाटू श्यामजी के भजनों पर झूमे नामदेव समाज के महिला-पुरुष

गोविंद नामदेव बोले – कीर्ति खरबंदा के रूप में बेटी मिली

नेहा नामदेव ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते 25 लाख, घर खरीदेंगी

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …