Breaking News
Home / breaking / संत नामदेव जी की याद में उमड़े श्रद्धालु, गुरबाणी कीर्तन से संगत निहाल

संत नामदेव जी की याद में उमड़े श्रद्धालु, गुरबाणी कीर्तन से संगत निहाल

dhurali1dhurali

dhurali3
अम्बाला। जगत शिरोमणी नामदेव महाराज की याद में 3 अप्रेल को ग्राम धुराली जिला अम्बाला में संत शिरोमणी भगत नामदेव सभा की ओर से सालाना गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से संगत उमड़ी।

समस्त नामदेव समाज व संगत के सहयोग से होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया । प्रधान जरनैल सिंह, उप प्रधान करनैल सिंह, सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल आदि ने बताया कि सुबह पांच बजे अमृत वेला में प्रभात फेरी निकली। सुबह सात बजे से नौ बजे तक सुखमनी साहब का पाठ हुआ।। सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक कीर्तन होगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर हुआ।

dhurali4dhurali2

भक्तिभाव से बनाया लंगर
समागम में महिला श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से लंगर तैयार किया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए बुजुर्गों व अन्य गणमान्य लोगों का सम्मान भी किया गया।
पंजाब में भी पूजे जाते हैं संत नामदेव
संत नामदेव वैसे तो पूरे भारतवर्ष में संत शिरोमणी के नाम से विख्यात हैं और पूजे जाते हैं मगर नामदेव अनुयायियों को यह जानकर हर्ष होगा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर सिख पंथी भी उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। संत नामदेव को जितना महाराष्ट्र या देश के अन्य भागों में पूजा जाता है, उतना ही पंजाब में भी वे आराध्य हैं। उनके अभंग वहां भी बड़ी श्रद्धा से गाए जाते हैं। संत नामदेव जी ने पंजाब की यात्रा भी की थी। उनकी शिक्षाओं के कारण वहां भी बड़े पैमाने पर उनके अनुयायी हैं।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *