Breaking News
Home / breaking / इस महीने सिरोही व इंदौर में होंगे नामदेव समाज के विवाह सम्मेलन

इस महीने सिरोही व इंदौर में होंगे नामदेव समाज के विवाह सम्मेलन

wedding1

सिरोही में 20 को व इंदौर में 17 अप्रेल को

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। नामदेव समाजबंधुओं के लिए खुशखबर है। इस माह मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 17 अप्रेल को व राजस्थान की देवनगरी सिरोही में 20 अप्रेल को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इंदौर में नामदेव समाज विकास परिषद (मध्यप्रदेश) की ओर से 17 अप्रेल को बापट चौराहा, इंदौर स्थित सामुदायिक भवन में नामदेव समाज के वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा।

अध्यक्ष गोपाल दास नामदेव, सचिव अजय नामदेव, उपाध्यक्ष रामचंद्र नामदेव एवं अशोक नामदेव ने बताया कि प्रति जोड़े को सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब, बिछिया व पांच स्टील बर्तन बतौर उपहार दिए जाएंगे। संगठन सचिव विष्णु नामदेव व नंदकिशोर नामदेव ने बताया कि सम्मेलन में व्यवस्था संभालने के लिए महिला मंडल ने भी कमरकस ली है।

ये होंगे अतिथि
विधायक रमेश मेंदौला, पार्षद मुन्नलाल यादव व नगरपालिका निगम के स्वास्थ्य प्रभारी पार्षद राजेन्द्र राठौड़ सम्मेलन के अतिथि होंगे।
समारोह के मुख्य कार्यक्रम
सुबह 10 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह होगा।
सुबह 11 बजे युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा।
दोपहर 1 से 3 बजे तक भोजन।
शाम 6.30 से रात 8 बजे तक सामूहिक विवाह सम्मेलन
रात 8 से 9 बजे तक आशीर्वाद समारोह व भोजन

—————————————————————————————-

wedding2

सिरोही जिला मुख्यालय पर गोयली रोड स्थित श्री नामदेव सेवा संस्थान में नामदेव छीपा समाज के सत्रह जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं।
आयोजक श्री नामदेव छीपा समाज और श्री नामदेव युवा संगठन अहमदाबाद ने सभी समाजबंधुओं से इस आयोजन में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

श्री नामदेव छीपा हिन्दू समाज अहमदाबाद, श्री नामदेव युवा संगठन अहमदाबाद व श्री नामदेव सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस आदर्श सामूहिक विवाह समारोह को लेकर समाजबंधुओं में जबरदस्त उत्साह है।
यह रहेगा कार्यक्रम
20 अप्रेल को सुबह छह बजे विनायक स्थापना होगी और इसी समय बारात आगमन होगा। सुबह सात बजे बारात स्वागत

किया जाएगा। सुबह आठ बजे चाय-कॉफी वितरण होगा। सुबह साढ़े सात बजे तोरण-सामेला मिलनी होगी। सुबह सवा

नौ बजे से पाणिग्रहण संस्कार प्रारंभ होगा। इसी दरमियान सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक प्रीतिभोज होगा। दोपहर

तीन बजे आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा।
विवाह सम्मेलन में प्रत्येक जोड़े को कई वस्तुएं उपहार में दी जाएंगी। कन्यादान के लिए जिन समाजबंधुओं ने वस्तुएं

उपलब्ध कराई, उनकी हौसला अफजाई के लिए उनके नाम भी विवाह सम्मेलन के निमंत्रण पत्र में छपवाए गए हैं। साथ ही

आयोजन में आर्थिक सहयोग देने वाले समाजबंधुओं के नाम भी निमंत्रण पत्र में प्रकाशित किए गए हैं।

 

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *