Breaking News
Home / breaking / सन्त शिरोमणि नामदेव जी के भजनों पर झूमी साध संगत

सन्त शिरोमणि नामदेव जी के भजनों पर झूमी साध संगत

add kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। संत नामदेव सभा धुराली जिला अम्बाला, हरियाणा ने रविवार को सन्त शिरोमणि नामदेव जी की याद में सालाना गुरमत समागम धूमधाम से मनाया। इसमें आसपास के इलाकों सहित दूरदराज से पहुंची साध संगत ने उत्साह से भाग लिया।

धुरालीधुराली

प्रधान जनरैल सिंह नामदेव, सचिव प्रवीण नामदेव व कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल नामदेव ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सुखमनी साहब का पाठ  हुआ।

सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। इस मौके पर अटूट लंगर भी हुआ।

यहां से आए श्रद्धालु

धुराली

सालाना नामदेव गुरमत समागम में कुरुक्षेत्र, शाहाबाद , कपूरगढ, सरसावा, हिमाचल, इस्माइलाबाद, कालका पिंजौर, सोलन, देहरादून, नारायणगढ़ आदि इलाकों से श्रद्धालुओं ने शिरकत की। स्थानीय साध संगत ने उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। आयोजन में लगभग डेढ़ हजार भक्तों ने हाजिरी दी।

धुराली में झंडारोहण करते श्रद्धालु।
धुराली में झंडारोहण करते श्रद्धालु।
धुराली में श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा करती साध संगत।
धुराली में श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा करती साध संगत।

 

keva bio energy card-1

यह भी पढ़ें
नामदेव जी के कीर्तन समागम में झूमे
http://www.newsnazar.com/नामदेव-बुलेटिन/संत-नामदेव-जी-की-याद-में-उम

बाबा नामदेव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया
http://www.newsnazar.com/नामदेव-बुलेटिन/बाबा-नामदेव-का-जन्मदिवस-ध

सन्त नामदेव सभा ने किया प्रभात फेरी का स्वागत
http://www.newsnazar.com/नामदेव-बुलेटिन/सन्त-नामदेव-सभा-ने-किया-प्

 

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …