Breaking News
Home / breaking / कथा सुनने गई महिला की दम घुटने से मौत, भीड़ बढ़ने से दर्जनों घायल

कथा सुनने गई महिला की दम घुटने से मौत, भीड़ बढ़ने से दर्जनों घायल

भिंड। एक मंदिर में खचाखच भीड़ बढ़ने के चलते एक 55 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भिंड के ददरौआ हनुमान मंदिर में संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का प्रवचन चल रहा था। कथा सुनने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं भगदड़ के चलते एक महिला की मौत हो गई।

चंबल जोन के एडीजी राजेश चावला ने बताया कि मंदिर में बैठ सब लोग कथा सुन रहे थे। मंदिर के गर्भगृह के सामने लोगों की ज्यादा भीड़ लग गई थी। वहीं 55 साल की महिला भी थी। दम घुटने के कारण महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि कुल दो महिलाएं दम घुटने के चलते बेहोश हो गईं। बेहोश होने के बाद दोनों महिलाएं नीचे गिर गई। उनके ऊपर कई लोग दौड़ने भी लगे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में जो 55 साल की महिला थीं उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। दूसरी महिला को मेहगांव के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। पुलिस ने बताया कि भीड़ बढ़ जाने के कारण करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मृतक महिला के बेटे ने मंदिर परिसर पर यह आरोप लगाया है कि वहां इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था लेकिन एक भी डॉक्टर की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। बेटे ने आरोप लगाया कि मां के बेहोश होने के बाद उसपर कई लोग दौड़े। आधे घंटे तक उसकी कोई सहायता नहीं की गई। समय पर इलाज न मिलने पर मेरी मां की मौत हो गई।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …