Breaking News
Home / breaking / किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हनुमानताल पुलिस सूत्रों के अनुसार एक स्थानीय किशाेरी (17) ने कल अपने साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

किशोरी ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी बहन के घर से वापस जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में शिवा और अविनाश नाम के आराेपियों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी अविनाश ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान किशोरी की चीखें सुनकर लोग एकत्रित हो गए, जिससे दोनों आरोपी फरार हो गए। किशोरी ने परिजन को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …