Breaking News
Home / breaking / नई नवेली बहू की जिद, शौचालय नहीं तो ससुराल नहीं जाऊंगीजाऊंगी

नई नवेली बहू की जिद, शौचालय नहीं तो ससुराल नहीं जाऊंगीजाऊंगी

add kamal

 

देवरिया। जिले की एक दिव्यांग नव-विवाहिता पति के घर जाने से इसलिए इन्कार कर रही है क्योंकि उसकी ससुराल में शौचालय नहीं है। बचपन से ही दिव्यांग यह नव विवाहिता ससुराल में शौचालय बनाए जाने के बाद ही वहां जाने की जिद पर अडी है।

unnamed

देवरिया सदर तहसील के बघड़ा-महुआरी गांव की रहने वाली पुनीता शर्मा के परिवार में चार बहनें और दो भाई हैं। दिव्यांग पुनीता की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।

दिव्यांग होने के दर्द से जूझ रही पुनीता को बचपन में ही पोलियो जैसी महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। चिकित्सा के बाद भी वह ठीक नहीं हो सकी है। इण्टर तक पढने के बाद पुनीता की शादी सलेमपुर तहसील के रहने वाले मुसाफिर शर्मा से हुई थी।

शादी के बाद ससुराल वालो ने कई बार गौना का दिन रखा लेकिन पुनीता वहां जाने से मना करती रही। उसका कहना है कि जब तक वहां शौचालय नहीं बनेगा, तब तक वह ससुराल नहीं जाएगी।

कई बार हुई पंचायत भी पुनीता को डिगा नहीं सकी है। पुनीता के मायके वाले भी इस निर्णय से खुश हैं। परिवारीजनों का कहना है कि शौचालय बनाने के बाद ही पुनीता ससुराल जायेगी।

पुनीता के पति मुसाफिर शर्मा का कहना है कि कई बार अधिकारियो से गुहार लगायी गयी लेकिन गांव में शौचालय बनाने की गुहार को सभी अनसुना कर रहे हैं।

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …