Breaking News
Home / breaking / नवविवाहित जोड़ा पूजा कर लौट रहा था, ये दर्दनाक हादसा हुआ

नवविवाहित जोड़ा पूजा कर लौट रहा था, ये दर्दनाक हादसा हुआ

 

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से नवविवाहित पति और पत्नि की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रेहटी थाना क्षेत्र में डिमावर निवासी किशन यादव (24) पत्नी कल्पना यादव (21) के साथ ओबेदुल्लागंज से कल मोटरसाइकिल पर पूजा कर वापस घर लौट रहे थे। तभी मालीबायां से आगे भोपाल रोड पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

दोनों की हालही में शादी हुई थी। महिला शादी के बाद पहली बार लौट कर सुसराल आई थी। दोनों के शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Check Also

पत्नी ने चाकू से पति का नाजुक अंग काटने का प्रयास किया

बिजनौर। स्योहारा में एक महिला ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने पति के हाथ पैर बांधकर …